फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress of India remained ineffective, performed on Shiv Chowk

कांग्रेस का भारत बंद रहा बेअसर, शिव चौक पर किया प्रदर्शन

Tue, 11 Sep 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 11 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Congress of India remained ineffective, performed on Shiv Chowk
केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का बंद जिले में बेअसर रहा। कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील से लेकर झांसी की रानी तक जाम की स्थिति रही। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रदर्शनकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कांग्रेसियों ने झांसी की रानी पर सड़क पर ही धरना दे दिया और कुछ देर बाद प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा कर दी। जिले भर में केवल खतौली में बंद आंशिक रहा, बाकी सभी कसबों के बाजार रोजाना की भांति खुले रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बंद के आह्वान को नकार दिया।
भारत बंद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील के सामने एकत्र हुए। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में यहां से घोड़े तांगों के साथ कांग्रेसियों का जुलूस प्रारंभ हुआ। जिलाध्यक्ष तारीक कुरैशी और नगर अध्यक्ष सतीश गर्ग भी कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ पैदल चले। कांग्रेसियों ने यहां एक पेट्रोल पंप को बंद कराया। मीनाक्षी चौक तक रास्ते में पड़ने वाली मुस्लिम समाज की दुकानों को बंद कराया गया। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल कांग्रेस के जुलूस के साथ चला। मीनाक्षी चौक पर दुकानदारों ने भीड़ को देखकर दुकानें बंद कर दी।
विज्ञापन


शिवचौक पर मात्र पांच-छह दुकानदारों ने ही दुकान बंद की। कांग्रेसी जैसे ही आगे निकलते रहे जिन दुकानदारों ने दुकान बंद की थी उन्होंने भी खोल ली। शिवचौक पर रालोद नेता पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत राठी और पराग चौधरी भी कांग्रेसियों के साथ पहुंच गए। यहां से जुलूस झांसी की रानी तिराहे पर पहुंचा और वहीं पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां गिरफ्तारी की घोषणा के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि देश की जनता पेट्रोल और डीजल के बढते दामों से परेशान है। इतनी बेतहाशा वृद्धि अब से पहले कभी नहीं हुई। प्रदर्शन में सलमान सईद, सतीश शर्मा, महफूज राना, राकेश पुंडीर, अंकित सहरावत, बिलकिस चौधरी, सलीम मलिक, उमादत्त शर्मा, जगदीश अरोरा, विनोद चौहान, कस्तूर सिंह स्नेही आदि रहे।  

जाम में फंसे लोग
मुजफ्फरनगर। कांग्रसे के प्रदर्शन के दौरान एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। मीनाक्षी चौक से लेकर शिव चौक तक कांग्रेसियों के वाहन रास्ते में खड़े रहे। इस कारण आम आदमी के वाहन बीच में ही फंस गए। प्रदर्शन के चलते आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  

पुलिस रही पूरी तरह सतर्क
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए तीनों थानों की पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहा। सीओ मंडी योगेंद्र सिंह की देखरेख में पुलिस प्रदर्शन के दौरान पूरी तरह चौकन्नी रही। जुलूस के आगे और पीछे पुलिस चली। बंद कराने को लेकर विवाद न हो जाए इसे लेकर पुलिस सतर्क थी। दुकानदारों ने जब दुकाने बंद नहीं की तो कांग्रेसियों ने विवाद नहीं किया, इस कारण विवाद नहीं हो पाया।  


सपाइयों ने तहसील में दिया धरना  
मुजफ्फरनगर। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने जहां बंद का आह्वान किया था, वहीं सपा ने सभी तहसीलों पर धरना दिया। धरने पर जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, जिया चौधरी, मुफ्ति जुल्फिकार, वसी अंसारी, शाहिन बेगम, अब्दुला राना, राकिब कुरैैशी, जमशेद प्रधान, हाजी इकबाल, सूर्यप्रताप, काजी अरशद, महेश बंसल, विवेक गर्ग, शलभ गुप्ता, साजिद हसन, शौकत अंसारी, अकबर आढती आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed