{"_id":"6092e25a8ebc3e7c1a0b6772","slug":"conflicts-between-supporters-of-victorious-and-defeated-candidates-devband-news-mrt537198416","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकी में जीत के जश्न के दौरान पथराव-फायरिंग, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकी में जीत के जश्न के दौरान पथराव-फायरिंग, कई लोग घायल
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। चुनाव की रंजिश को लेकर मानकी गांव में विजयी और पराजित प्रत्याशी के समर्थकों में संघर्ष हो गया। इस दौरान पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण कर घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बुधवार को क्षेत्र के मानकी गांव में चुनाव जीतने वाले मामूर के समर्थक खुशी का इजहार कर रहे थे। इसी दौरान चुनाव हारे शमीम के समर्थकों को यह नागवार गुजरा। उन्होंने छोटे बच्चों को जीत की नारेबाजी करने से रोका, जिस पर गाली-गलौज हो गई। देखते ही देखते उनके बीच पथराव होने लगा। लोगों ने छतों से पथराव कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। जिसमें कई लोग गोली लगने से बाल-बाल बचे। जबकि पथराव में कौसर और गुलनवाज सहित कई लोग घायल हो गए। सूचना पर सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय और इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी पुलिस फोर्स के साथ मानकी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कौसर को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपनी तरफ से दोनों पक्षों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करेगी। उन्होंने फायरिंग होने की बात से इंकार किया है।
पाबंदी के बावजूद भी मनाए जा रहे जीत के जश्न
देवबंद। कोविड-19 के चलते शासन प्रशासन की सभी प्रत्याशियों को सख्ती के साथ यह हिदायत थी की कोई भी प्रत्याशी विजयी जुलूस या जीत का जश्न न मनाएं। लेकिन उसके बाद भी लोग मानने के लिए तैयार नहीं है। इन्हीं विजयी जुलूसों को लेकर देहात इलाकों में लगातार रंजिशें बढ़ रही हैं।