फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cold winds increased in the morning, evening

शीतलहर के आगे धूप भी पड़ी फीकी, सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी 

Fri, 05 Jan 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 05 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cold winds increased in the morning, evening
सर्दी के बीच बाइक से गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
हाड़ कंपा देने वाली ठंड में शुक्रवार को सूर्यदेव निकले, लेकिन थोड़ी ही राहत मिल सकी। शीतलहर और ठंडी हवाओं के आगे धूप फीकी रही। इस दौरान धूप खिलने से तापमान में उछाल आया, लेकिन शाम फिर से वही हालात बन गए। बर्फीली हवाओं से जीना मुहाल हो गया।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में कम होने नाम नहीं ले रहा है। बीते पांच दिनों से पूरा जिला ठंड की चपेट में है। शुक्रवार सुबह छाए घने कोहरे और शीतलहर के कारण लोग दोपहर तक घरों में दुबके रहे। दोपहर के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए तो कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


धूप के साथ चल रही ठंडी हवाओं के आगे हाल-बेहाल हो गए। दिन ढलते-ढलते आसमान में कोहरे की चादर चढ़नी शुरू हो गई। इससे अधिक ठंड बढ़ गई। हालांकि सूरज निकलने से राहत के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार यह 1.5 बढ़कर 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

लोगों को राहत पहुंचाने के लिए चौराहों और रेलवे, रोडवेज के साथ्ज्ञ मुख्य मार्ग पर अलाव जलाए जाने की व्यवस्था की गई है। बाजार में व्यापारी भी एकजुट होकर ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर सेंकते नजर आए।

मौसम वैज्ञानिक पान सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फ पडऩे के साथ वहां से चलकर आने वाली हवाओं ने तापमान गिराया है। इसी के असर से धुंध और कोहरे का असर अधिक है। क्षेत्र में ठंड का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।

रोडवेज और रेलवे पर भी असर 
मुजफ्फरनगर। कोहरे और सर्दी का असर रेलवे और रोडवेज पर भी पड़ रहा है। अधिकांश ट्रेन लेट चल रहीं है, जबकि रोडवेज में ठंड के कारण यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इससे निगम की चिंता बढ़ गई है। रोडवेज से दिन में अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। देर शाम होते ही चालक-परिचालक बसों को चलाने से हाथ खड़े कर रहे हैं। 


मूंगफली-रेवड़ियों की मांग बढ़ी 
मुजफ्फरनगर। सर्दी का सितम शुरू होते ही मूंगफली और रेवडिय़ों की मांग बढ़ गई है। बाजार में इन वस्तुओं की खरीद अधिक हो रही है।

कड़ाके की ठंड से सड़कें हुई सूनी 
खतौली। सर्दी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा री है। कोहरे और पाले के साथ शीत लहर चलने से लोग ठिठुर रहे हैं। ठंड की वजह से सड़कें भी सूनी दिखाई पड़ती है। हालांकि शुक्रवार को दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। ठंड की वजह से किसान भी गन्ने की छिलाई नहीं कर पा रहे हैं।  शुक्रवार की शाम को सूर्य छिपते ही मौसम में फिर से ठंडक होने लगी थी। सड़कों पर वाहन भी इक्का दुक्का ही चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed