फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Coalition candidates guarded the strong room

गठबंधन प्रत्याशियों ने स्ट्रांग रूम पर बैठाया पहरा

Sun, 13 Feb 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Coalition candidates guarded the strong room
नवीन मंडी स्थल पर ईवीएम में सुरक्षा को लेकर एकत्रित हुए गठबंधन प्रत्याशी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मतदान के बाद अब सपा-रालोद गठबंधन नेताओं व प्रत्याशियों ने कूकड़ा मंडी स्थल के ईवीएम स्ट्रांग रूम पहुंच कर बारीकी से स्थिति को देखा। प्रशासन से मांग रखी की वह ईवीएम की सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए अपना निजी पहरा भी लगाएंगे। सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

नवीन मंडी स्थल के ईवीएम स्ट्रांग रूम पर शनिवार सुबह सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, सदर विधानसभा प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी, पुरकाजी विधानसभा प्रत्याशी पूर्व विधायक अनिल कुमार, चरथावल गठबंधन प्रत्याशी पंकज मलिक, मीरापुर गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान, खतौली विधान सभा प्रत्याशी राजपाल सैनी के पुत्र शिवान सैनी सपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। ईवीएम स्ट्रांग रूम स्थल पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने पत्रकारों से कहा कि अपना निजी पहरा तथा सीसीटीवी कैमरे के लिए प्रशासन से बात हुई है।
विज्ञापन

प्रमोद त्यागी ने कहा कि हमें निर्वाचन आयोग व पुलिस प्रशासन पर तो भरोसा है, लेकिन भाजपा सरकार पर कतई भरोसा नहीं है, क्योंकि भाजपा सरकार में हुए सभी चुनावों में पक्षपात घपले जनता देख चुकी है। सपा-रालोद गठबंधन नेताओं व प्रत्याशियों की मांग पर प्रशासन ने निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के पालन के अनुसार सुरक्षा मानक क्षेत्र के अनुसार निजी पहरे व सीसीटीवी लगाने पर उच्चाधिकारियों से वार्ता पश्चात हामी भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed