फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CO Sadar will investigate the disappearance of magazine from Malkhana

सीओ सदर करेंगे मालखाने से मैग्जीन गायब होने की जांच

Thu, 07 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
CO Sadar will investigate the disappearance of magazine from Malkhana
रब्बान ने विधानसभा चुनाव में चरथावल में जमा कराई थी राइफल और मैग्जीन
विज्ञापन

राइफल दे दी गई, लेकिन मैग्जीन नहीं दी, झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाने के मालखाने से गायब राइफल की मैग्जीन का मामला थाना पुलिस का सिरदर्द बना है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है। सीओ ने पीड़ित और आरोपियों के बयान लेने की तैयारी की है।

चरथावल कस्बा निवासी रब्बान ने विधानसभा चुनाव के दौरान 12 जनवरी को अपनी राइफल और मैग्जीन चरथावल थाने में जमा कराई थी। मई माह में वह अपनी राइफल व मैग्जीन लेने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि मालखाना बाबू व कस्बा इंचार्ज ने उनसे कहा कि वह अपनी राइफल ले जाए लेकिन लिख दें कि उनकी मैग्जीन रास्ते में कहीं गिर गई है। ऐसा करने से रब्बान ने इंकार कर दिया था। इससे नाराज होकर पुलिस ने रब्बान को झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी। रब्बान ने एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय से शिकायत कर मालखाना बाबू व कस्बा प्रभारी के व्यवहार के बारे में बताया। एसपी सिटी ने इस मामले की जांच सीओ सदर हेमंत कुमार को सौंप दी। सीओ सदर ने बताया कि वह मामले में जांच कर रहे है। पीड़ित व आरोपियों के बयान लिए जाएंगे। उधर, एसएसपी विनीत जायसवाल का कहना था कि मामला गंभीर है, जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed