फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CMO honored health workers

सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया

Sat, 14 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
CMO honored health workers
4-जानसठ अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करते सीएमओ - फोटो : KHATAULI
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ पर आयोजित किए गए समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर फौजदार ने 30 स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की कोविड 19 और मिशन कायाकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर प्रशंसा की।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि डॉक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जानसठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरंतर प्रगति पर है। वेक्सिनेशन में भी जानसठ ने बड़ी चुनौती स्वीकार करते हुए रिकॉर्ड कायम किया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक सहयोग की बदौलत मिशन कायाकल्प और कोविड-19 टीकाकरण में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार, महिला पर्यवेक्षक मिथिलेश शर्मा, डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ. अशोक कुमार बालियान, मरदान अली, रोबिन कुमार शर्मा, कीर्ति कुमार शर्मा, धीरज राठी, प्रीति सहित 30 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed