फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM Yogi in Muzaffarnagar Reached Shuktirth, Will Lay Foundation Stone of Projects of 244 Crores

UP: सीएम योगी बोले- जल्द गठित होगा शुकतीर्थ विकास परिषद, 'पिछलों सरकारों में चोरी होते थे किसानों के इंजन'

Sat, 22 Jul 2023 04:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Jul 2023 04:19 PM IST
सार

CM Yogi in Muzaffarnagar News : सीएम योगी शुकतीर्थ पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने जिले को 244 करोड़ रुपये की सौगात दी है।

विज्ञापन
CM Yogi in Muzaffarnagar Reached Shuktirth, Will Lay Foundation Stone of Projects of 244 Crores
शुकतीर्थ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर के बाद मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ पहुंचे हैं। सीएम योगी अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा के बाद सभास्थल पर पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने जिले में 244 करोड़ रुपये की 77 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


सीएम योगी ने तीर्थ में गंगा का पानी लाने की योजना का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस दौरान वीडियो के जरिए ले-आउट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री मंच पर पहुंच गए।

विज्ञापन

जल्द गठित होगा शुकतीर्थ विकास परिषद: योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन होगा। तीर्थ विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। 2014 से पहले की सरकारों ने विकास पर ध्यान नहीं दिया। पहले की सरकारों ने आस्था का सम्मान नहीं किया। पलायन हो रहे थे और किसानों का भी सम्मान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले रसातल में भेज दिए जाएंगे।

सीएम योगी ने कहा कि विकास परिषद के गठन से तीर्थ क्षेत्र में विकास होगा। इस पर कार्य अंतिम चरण में चल रहा है और जल्दी घोषणा की जाएगी। भाजपा सरकार ने तीर्थ में गंगा का पानी लाने की पुरानी घोषणा को पूरा कर दिया है। जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रस्तावित 244 करोड़ की 77 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोट बैंक की चिंता करने वालों की सरकार में किसान सुरक्षित नहीं थे। जंगल से किसानों के इंजन चोरी कर दिए जाते थे। लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार सर्व समाज को साथ लेकर चल रही है।

सीएम ने प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फलदार पौधे लगाने का मतलब मां के ऋण से उऋण होने जैसा है। प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं। 100 साल पुराने पौधों को विरासत वृक्ष के रूप में सहेजने का काम करें।

वहीं, सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचारियों के लिए एक महाकाल है।

सीएम योगी और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुकतीर्थ के स्वामी कल्याण देव हेलीपैड पर उतरे। इस दौरान भाजपा नेता और तीर्थ के संत ने उनका अभिनंदन किया। शुकदेव परिसर में पंचवटी वाटिका में पांच पौधों का रोपण कर मुख्यमंत्री सीधे शुकदेव आश्रम पहुंचे। इसके बाद ब्रह्मलीन संत के समाधि मंदिर पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर अक्षय वट की परिक्रमा और शुकदेव मंदिर में पूजन किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के लिए भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में तीर्थ जीर्णोद्धारक, शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर को फूलों से सजाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed