फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM Akhilesh Sue

सीएम अखिलेश के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा वापस      

Thu, 26 Jan 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 26 Jan 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh Sue
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ दर्ज आदर्श चुनाव आचार संहिता का मुकदमा वापस हो गया। शासन ने गत वर्ष इस मुकदमे को वापस लेने का निर्णय लिया था। अब एसीजेएम द्वितीय के अदालत ने भी इस मुकदमे को वापस करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। सीएम के साथ कई सपा नेता भी इस मुकदमे में नामजद थे।      
विज्ञापन

वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में खतौली विधानसभा सीट से प्रमोद प्रत्याशी सपा प्रत्याशी थे। प्रत्याशी के समर्थन में खतौली नगर पालिका परिसर में एक चुनावी रैली को अखिलेश यादव ने संबोधित किया था। ली गई अनुमति से अधिक समय तक रैली का आयोजन हुआ। जिस पर खतौली पुलिस ने अखिलेश यादव, तत्कालीन सपा प्रत्याशी प्रमोद त्यागी, राजकुमार यादव, शाहिद अखलाक, संजय सिंह आदि कि खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की धारा 171 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


तभी ये यह मुकदमा लंबित चला आ रहा था। गत वर्ष राज्य सरकार ने इस मुकदमे को वापस लेने का निर्णय लिया था। शासन के आदेश पर अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में अर्जी दाखिल कर यह मुकदमा वापस लिए जाने की स्वीकृति प्रदान करने की प्रार्थना की थी। यह मुकदमा एसीजेएम द्वितीय जितेंद्र कुमार की कोर्ट में चल रहा था। मंगलवार को कोर्ट ने मामला वापस लिए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed