फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cleanliness Survey Award 2022: Muzaffarnagar ranks 237th at the national level and Khatauli ranks 19th in UP

स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2022: मुजफ्फरनगर को नेशनल स्तर पर 237वीं और खतौली को यूपी में 19वीं रैंक

Mon, 03 Oct 2022 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Oct 2022 11:53 AM IST
सार

स्वच्छता रिपोर्ट में मुजफ्फरनगर शहर पालिका ने नेशनल स्तर पर 237वीं रैंक हासिल की है। निकायों की आबादी को रिपोर्ट का आधार बनाया गया है। जिले में भोकरहेड़ी, चरथावल, जानसठ, शाहपुर और सिसौली नगर पंचायत को 15 से 25 हजार हजार की आबादी के बीच वाले शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया।

विज्ञापन
Cleanliness Survey Award 2022: Muzaffarnagar ranks 237th at the national level and Khatauli ranks 19th in UP
प्रतिनिधि मंडल को सम्मानित करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 के नतीजों में मुजफ्फरनगर शहर पालिका ने नेशनल स्तर पर 237वीं रैंक हासिल की है। राज्य स्तर पर खतौली पालिका ने 19वां स्थान हासिल किया। आबादी क्षेत्र के हिसाब से नेशनल, जोनल और राज्य स्तर पर सर्वेक्षण के नतीजे जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


रैंकिंग में शहरों की स्वच्छता, डंपर फ्री, घर-घर कूड़ा उठान की व्यवस्था और लोगों की शिकायतों के निवारण को आधार बनाकर अंक दिए गए। एक से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में शामिल मुजफ्फरनगर को नेशनल स्तर पर 237वीं, जबकि राज्य स्तर पर 45वीं रैंक मिली है। शहर को बाजारों की सफाई और सुंदरीकरण में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने मुजफ्फरनगर में जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ सुरक्षण में जानिए निकायों की स्थिति
निकाय        नॉर्थ जोन रैंक        स्टेट रैंक

खतौली    41            19
बुढ़ाना        97            57
मीरापुर        153            99
पुरकाजी    160            106
जानसठ    181            113
चरथावल    221            146
सिसौली    239            163
भोकरहेड़ी    254            170
शाहपुर        269            175
 
आबादी के हिसाब से तैयार की गई सूची
स्वच्छता रिपोर्ट में निकायों की आबादी को आधार बनाया गया है। जिले में भोकरहेड़ी, चरथावल, जानसठ, शाहपुर और सिसौली नगर पंचायत को 15 से 25 हजार हजार की आबादी के बीच वाले शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया। इसके अलावा बुढ़ाना, मीरापुर और पुरकाजी को 25 से 50 हजार की आबादी की श्रेणी में रखा गया है। खतौली को 50 हजार से एक लाख तक की आबादी वाले और मुजफ्फरनगर को एक से 10 की आबादी वाले शहरों में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed