फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clashes between two parties, five injured

Muzaffarnagar News: दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल

Mon, 07 Oct 2024 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two parties, five injured
मुजफ्फरनगर। खालापार क्षेत्र में पैर पर ई रिक्शा का पहिया चढ़ने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। एक घायलों को रेफर किया गया है। घायल चारों लोग भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री मनसाद खान के खानदानी भाई व भतीजे हैं। खालापार मोहल्ले में हारुन की कोठी के पास रहने वाले तौफिक अपने घर के बाहर खड़े थे। शनिवार देर रात उधर से गुजर रही एक ई रिक्शा का पहिया तौफिक के पैर पर चढ़ गया। रिक्शा चालक से उनकी कहासुनी हो गई। तब तो रिक्शा चालक व उसमें सवार युवक चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद वह धारदार हथियार व तलवार लेकर आए और तौफिक पक्ष व अन्य लोगों पर हमला कर दिया। हमले में तौफिक का बेटा शाहिद उर्फ पप्पू व सोफियान, कैफ व उफैल घायल हो गए। पुलिस ने पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से शाहिद उर्फ पप्पू को मेरठ रेफर कर दिया। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल होने की जानकारी मिली है। तौफिक के बेटे आरिफ ने आबिद, सद्दाम, मुन्ना व सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष की अभी तहरीर नहीं आई है। घायल पक्ष का आरोप है कि हमलावरों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed