{"_id":"64b91e72cf3b3103d3046add","slug":"clash-between-two-sides-kutesara-five-injured-including-two-women-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-3955-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कुटेसरा दो पक्षों में संघर्ष, दो महिलाओं समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कुटेसरा दो पक्षों में संघर्ष, दो महिलाओं समेत पांच घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। कुटेसरा गांव के मामूली बात पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसमें दो महिलाओं सहित पांच घायल हो गए। झगड़े की वजह एक पक्ष का बकरा दूसरे पक्ष के मकान में घुसना बताया गया।
बृहस्पतिवार को कुटेसरा गांव के मोहल्ला धांगड़पट्टी में सलीम और गय्यूर पक्ष में हुई कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। दो पक्षों की महिलाएं भी आमने सामने आ गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और ईंटें चली। हमले में एक पक्ष से सलीम, उसका पुत्र शहनवाज और पत्नी हदीसा घायल हो गई। दूसरे पक्ष गय्यूर और माहिरा चोटिल हो गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों का मेडिकल परीक्षण हुआ। चिकित्सकों ने चेकअप के बाद एक्सरे आदि के लिए हदीसा, सलीम और गय्यूर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
पावटी में अवैध शराब की भट्ठी चलाते दो गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने पावटी गांव में दबिश देकर अवैध शराब बनाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी चंद्रसैन सिंह ने बताया कि दीपक और विपिन को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब, 300 लीटर लहन, शराब बनाने के उपकरणों में तीन पतीले, एक गैस भट्ठी और सिलिंडर, एक लोहे का ड्रम और दो ड्रम प्लास्टिक के बरामद हुए है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद दोनों का चालान कर दिया।