फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child's health deteriorated after eating mid-day meal

मिड डे मील खाने से बच्चे की तबीयत बिगड़ी

Tue, 09 Aug 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Child's health deteriorated after eating mid-day meal
मिड डे मील खाने से बच्चे की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। स्कूल में बच्चों के लिए एनजीओं की ओर से भेजा गया मिड डे मील खाने से एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने बच्चों को खाना खाने से रोक दिया और भोजन को फेंक दिया। बीमार बच्चे को निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाने के बाद घर भेज दिया गया। प्रधानाध्यापक ने पत्र लिखकर उच्चाधिकारियों से भोजन की जांच कराने की मांग की है।
ढाकन चौक के निकट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय कानून गोयाननगर क्षेत्र में कक्षा एक से कक्षा आठ तक 216 बच्चे पढ़ते हैं। सोमवार को एक अध्यापिका छुट्टी पर थीं, दूसरी अध्यापिका तहसील गई थीं। सभी बच्चों को प्रधानाचार्य सचिन कुमार देख रहे थे। इसी बीच बालाजी एनजीओ की ओर से मिड डे मील भेजा गया। स्कूल में 84 बच्चों का खाना लिया गया। खाने की पंक्ति में कक्षा पांच का बच्चा फरहान सबसे आगे बैठा था। खाना वितरण होने के बाद कुछ बच्चों ने प्रधानाध्यापक से बताया कि खाने में दुर्गंध आ रही है। यह बात सुनकर प्रधानाध्यापक सचिन कुमार रसोईघर में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने वहां पर रखे पैकेट खोलकर रोटी को खाकर देखा तो रोटी खट्टी थी। रोटियों पर फफूंदी भी लगी हुई थी। इस पर प्रधानाध्यापक ने बच्चों को खाना खाने से रोक दिया। इसी बीच फरहान की तबीयत खराब हुई और उसेे उल्टी होने लगी। बच्चे का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। प्रधानाध्यापक सचिन कुमार ने एबीएसए को लिखित में खाना बदबूदार और खराब होने की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि भोजन दूषित था। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है। पहले भी एनजीओ की शिकायत की गई थी। एबीएसए पंकज अग्रवाल ने बताया कि उन्हें खराब खाना खाने से बच्चे की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है। एनजीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed