फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child dies after being crushed by a truck on Jansath Marg

जानसठ मार्ग पर ट्रक से कुचल कर बच्चे की मौत

Mon, 04 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Child dies after being crushed by a truck on Jansath Marg
सिखेड़ा। जानसठ मार्ग पर खेलते समय एक चार वर्षीय बालक की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। पुलिस ने चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया है। शव का पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को गांव भिक्की निवासी मेहनती अपने पौत्र सावन (4)पुत्र बेगराज को साथ लेकर गांव सिखेड़ा में साइकिल ठीक कराने आया था। इसी दौरान खेलते हुए सावन पानीपत खटीमा मार्ग पर पहुंच गया। वहां मुजफ्फरनगर से जानसठ मार्ग की तरफ जा रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। बालक सावन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राईवर जयपाल पुत्र सोनू निवासी गांव भाटिया, नानागढ़ सोलन हिमाचल को ट्रक सहित पकड़ लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाम को पोस्टमार्टम से आने के बाद बालक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया । बसपा प्रत्याशी रहे पुष्पांकर पाल ने पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

इकलौता था सावन
सावन अपने पिता बेगराज का अकेला बेटा था। जो शादी के करीब तेरह वर्ष बाद हुआ था। अब उसकी एक वर्ष बड़ी बहन ही अपने पिता का सहारा बची है।
सबका लाड़ला था
बालक सावन की मां का करीब तीन वर्ष पहले बीमारी से निधन हो गया था। बाबा मेहनती लाड़ प्यार से सावन को पाल रहा था। इसी के चलते वह सावन को साथ लेकर साइकिल ठीक कराने ले आया था। सावन सबका लाड़ला था। बालक की मौत से परिवार में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed