फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cheated 24 thousand rupees from a young man by changing religion

Muzaffarnagar News: हिंदू नाम रख कर मुस्लिम युवक ने लोन के नाम पर ठगा

Wed, 28 Jun 2023 06:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Cheated 24 thousand rupees from a young man by changing religion
पाकिस्तान से संपर्क सहित कई गतिविधियों की जांच की मांग
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लोन दिलाने के नाम पर रोहाना निवासी युवक ने 24 हजार रुपये हड़प लिए गए। पीडि़त ने आरोपी मुस्लिम युवक पर हिंदू नाम रखने और उसके पाकिस्तान से संपर्क, लव जेहाद जैसी गतिविधियों की जांच पड़ताल कराने की मांग की। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

रोहाना खुर्द निवासी राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा था कि शाहपुर के गांव सांझक निवासी मोहम्मद जुनेद आलम ने लोन दिलाने के नाम पर अपनी सहयोगी सायमा उर्फ पूनम पांडेय की मदद से 24 हजार रुपये हड़प लिए। 16 मई को पैसा वापस मांगने पर धमकी दी गई। जुनेद आलम ने राहुल बालियान, राहुल चौधरी, तुषार मलिक व पूनम पांडेय आदि हिंदू नामों से लोगों को ठगा है।
विज्ञापन

यह आरोप है कि जुनेद ने राहुल चौधरी के नाम से फेसबुक आइडी बनाई हुई हैं। आइडी पर लगा फोटो व्हाट्स एप नंबर पर भी लगाया हैं। इससे प्रतीत होता हैं कि जुनेद की मंशा सही नहीं हैं। पीडि़त ने आरोपी की गलत नाम, धर्म दर्शाने, लव जेहाद और पाकिस्तान से कनेक्शन जुड़ने जैसी गतिविधियों की जांच कराने की मांग की हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed