{"_id":"601eb00c8ebc3e4c8a3650fc","slug":"chauki-in-charge-and-constable-suspended-for-giving-third-degree-to-young-man-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुजफ्फरनगर में युवक को थर्ड डिग्री देने पर चौकी प्रभारी और सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुजफ्फरनगर में युवक को थर्ड डिग्री देने पर चौकी प्रभारी और सिपाही सस्पेंड
Sat, 06 Feb 2021 08:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 06 Feb 2021 08:34 PM IST
सार
- एक माह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में युवक को चौकी पर लाकर उसकी बेरहमी से पिटाई करने के मामले में हरसौली चौकी प्रभारी व सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वीडियो करीब 20 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसमें पिटने वाले युवक का भी कोई रिकॉर्ड थाने में नहीं है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
सोशल मीडिया पर शुक्रवार रात एक वीडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें एक कमरे में दो पुलिसकर्मी एक युवक की फट्टे से पिटाई कर रहे थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने मामले की जांच कराई, जिसमें उक्त वीडियो शाहपुर थाना क्षेत्र की हरसौली चौकी का पाया गया।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: ASP टिंकी की प्रतिमा का एसएसपी ने किया अनावरण, छह साल की नौकरी में किए थे 49 सनसनीखेज खुलासे
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उसमें नजर आ रहे हरसौली चौकी प्रभारी एसआई संदीप चौधरी और कांस्टेबल प्रशांत कुमार को देर रात में ही सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो करीब 20 दिन पुराना है, क्योंकि एसआई संदीप चौधरी की हरसौली चौकी पर बतौर प्रभारी नियुक्ति 12 जनवरी को ही की गई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/