फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhary Jayant Singh and Rakesh Tikait opposed the tractor ban and Agniveer recruitment in Muzaffarnagar

UP: अग्विनीर भर्ती और ट्रैक्टर बैन का विरोध, पढ़ें जयंत-टिकैत समेत इन दिग्गजों के भाषण, पंचायत का एलान

Thu, 06 Oct 2022 09:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Oct 2022 09:11 PM IST
सार

चौधरी जयंत सिंह और राकेश टिकैत समेत कई दिग्गज नेताओं ने अग्निवीर भर्ती और ट्रैक्टर बैन का विरोध किया। पढ़िए सभी दिग्गज नेताओं के भाषण। 

विज्ञापन
Chaudhary Jayant Singh and Rakesh Tikait opposed the tractor ban and Agniveer recruitment in Muzaffarnagar
मंच से बोलते चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रालोद अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के हित में नहीं है। सरकार का यह फैसला गलत है। 19 अक्तूबर को मोरना चीनी मिल पर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में पंचायत होगी। वहीं सावटू गांव में खेल स्टेडियम का एलान किया गया। 

विज्ञापन


किसान भवन पर आयोजित किसान अधिकार दिवस में जयंत सिंह ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत धरती पुत्र थे और उन्होंने जीवन का बड़ा हिस्सा किसानों को दे दिया। दिल्ली किसान आंदोलन में सरकार किसानों की एकजुटता के सामने झुक गई। किसानों को फिर एकजुट होना होगा। ट्रैक्टर-ट्रॉली की सवारी आम किसान गांव देहात की सवारी है, सरकार ने इस पर रोक लगाकर गलत फैसला किया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि एकजुटता की ताकत से ही किसान तरक्की कर सकते हैं। समय आ गया है कि फिर किसान एकजुट हो जाएं। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि सावटू गांव में खेल स्टेडियम में बुढ़ाना क्षेत्र के युवाओं के लिए नए रास्ते खुलेंगे। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरापुर विधायक चंदन चौहान, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार मुकदमे वापस लें, ट्रैक्टर बंद नहीं होंगे : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के खिलाफ साजिश रची जा रही है। 10 साल पुराने ट्रैक्टर इंजन पर पाबंदी लगाई जा रही है साजिश के तहत किसानों को बर्बाद कर रहे हैं। 26 नवंबर से किसान अपने-अपने प्रदेश की राजधानी में आंदोलन करेंगे। यूपी के किसान लखनऊ में डेरा डालेंगे। सरकार संविधान का खुला उल्लंघन कर रही है। डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को नहीं मानती, किसी को बोलने नहीं दी जा रही है। सरकारों के खिलाफ आंदोलन सड़कों पर होंगे, किसानों से जमीन छीनने का प्रयास किया जा रहा है। सड़कों के नजदीकी जमीन व्यापारी खरीद रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हादसा: शादी के जोड़े में तैयार थी दुल्हन, मात्र 500 मीटर दूर थी बरात, एक कॉल से मातम में बदल गईं खुशियां

सड़क से लेकर संसद तक किसानों के साथ : संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक साल तक आंदोलन करके सत्ता को कानून वापस लेने पर किसानों ने मजबूर किया। उन्होंने काले कानून के खिलाफ संसद में माइक तोड़ दिया था। एमएसपी का वादा भारत सरकार ने किया था, 14 दिन में गन्ना भुगतान का वादा किया था, पेमेंट डिजिटल भेजना चाहिए। किसान को अपनी फसल का दाम तय करने का अधिकार नहीं है। किसान को अपनी फसल का दाम तय करने का अधिकार मिलना चाहिए। संसद से लेकर सड़क तक किसानों के साथ रहे रहेंगे।

राजीतिक पद से टिकैत ने किया था इंकार : चौटाला
जन नायक जनता पार्टी के अध्यक्ष चौधरी अजय चौटाला ने कहा उत्तर भारत में चार बड़े किसान नेता हुए।  चौधरी छोटूराम ,चौधरी चरण सिंह, चौधरी देवीलाल और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने  किसानों की लड़ाई लड़ी और किसानों को संगठित किया। 

उन्होंने बताया कि सरकार को किसानों के दरवाजे पर आकर नाक रगड़नी पड़ी थी। वोट क्लब पर सबसे बड़ा आंदोलन किया तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने नतमस्तक होकर मांगे मानी थी। चौधरी देवी लाल और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का निरंतर संपर्क रहा, किसान के लिए एक दूसरे की मदद की। 

यह भी पढ़ें: जयंती:  पिता का साया उठा तो संघर्ष में तपकर कुंदन बने टिकैत, सिसौली से संसार तक पहुंचाई किसानों की आवाज

चौधरी देवी लाल के जाने के बाद किसान राजनीति में किसानों की आवाज उठाने वाले नेता का स्थान रिक्त हो गया था। चौधरी महेंद्र सिंह  टिकैत को राजनीति में पद देने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट इंकार कर दिया था। उधर, चौटाला ने किसान भवन में चौधरी देवीलाल पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

ये रहे मौजूद
अध्यक्षता ठाकुर जगत सिंह गोटका और संचालन राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक ने किया। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, सुभाष चौधरी, स्वामी आर्यवेश, कांग्रेस नेता सुबोध शर्मा, पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, मनीषा अहलावत, जगतार सिंह बाजवा, भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, सुरेंद्र टिकैत, गौरव टिकैत, कोच अशोक चौधरी, प्रभात चौधरी, राजीव बालियान मौजूद रहे।

सिसौली की झलकियां
- कार्यक्रम में आए किसानों के लिए विभिन्न गांवों के लोगों ने खाने की व्यवस्था की थी।
- किसान भवन के सामने वाले मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति रही।
- किसान भवन में अजय चौटाला ने पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed