फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chargesheet presented in court in gang rape in the garden on the highway

हाईवे स्थित बाग में सामूहिक दुष्कर्म में चार्जशीट कोर्ट में पेश

Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet presented in court in gang rape in the garden on the highway
मुजफ्फरनगर। जनपद के इस वर्ष के अपराधों में सबसे चर्चित नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।
विज्ञापन

यह था मामला
नई मंडी के एक गांव में रहने वाली महिला 24 मार्च की रात अपने पति के साथ मायके से सुसराल लौट रही थी। यह दम्पति जब मखियाली गांव के पास पहुंचा तो बाइक सवार कुछ युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया था। हाइवे के पास स्थित आम के बाग के नजदीक पहुंचते ही आरोपियों ने दंपती को बाग में खींच लिया था। आरोपियों ने महिला के पति को आम के पेड़ से बांध दिया और चार आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। अन्य छह आरोपी मौके पर मौजूद रहे थे। बाद में आरोपी युवक पीड़ित दंपती को धमकी देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

इनके खिलाफ हुआ था मुकदमा
आस मोहम्मद उर्फ आशु निवासी मखियाली, उस्मान निवासी मदीना कालोनी, सावेज निवासी मदीना कालोनी, शाहरुख निवासी दोघट थाना बडौत हाल निवासी मखियाली, इरशाद निवासी मखियाली, जावेद निवासी मखियाली, आबिद निवासी मखियाली, सादाब निवासी मदीना कालोनी व दो नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी के निर्देशन में हुई पूरी जांच
इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। गृह सचिव व डीजीपी ने मामले की जानकारी लेकर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिस कारण मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल मामले की जांच पड़ताल की देखरेख कर रहे थे। उनके निर्देशन में पूरी विवेचना की गई है। उनके आदेश के बाद ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई।

इन्होंने कहा
इस मामले में चार आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। लेकिन छह अन्य भी वहां पर मौजूद रहे थे। इसलिए कानून के अनुसार सभी पर बराबर का अपराध बनता है। सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में चार्जशीट दाखिल की गई है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में होगी।- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed