फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Changes in the reservation of the Block Pramukh in the district

जिले में ब्लाक प्रमुख के आरक्षण में फेरबदल

Sun, 21 Mar 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Changes in the reservation of the Block Pramukh in the district
जिले में ब्लाक प्रमुख के आरक्षण में फेरबदल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के सभी नौ ब्लाक में प्रमुख पद के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। आरक्षण में काफी फेरबदल हो गया है। अब शाहपुर के स्थान पर पुरकाजी ब्लाक का प्रमुख पद एससी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। बघरा ओबीसी महिला और बुढ़ाना सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। खतौली और सदर को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। चार ब्लाक प्रमुख पद अनारक्षित रखे गए हैं। इनमें चरथावल, जानसठ, मोरना और शाहपुर शामिल हैं।
पुरकाजी ब्लाक प्रमुख का पद इस बार एससी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। पुरकाजी ब्लाक प्रमुख का पद वर्ष 1995 में भी एससी महिला के लिए आरक्षित रहा है। वर्ष 2000 में यह पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित रहा, तब से अब तक अनारक्षित चला आ रहा था। सदर ब्लाक प्रमुख का पद इस बार पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वर्ष1995 में यह एससी के लिए आरक्षित था। वर्ष2005 में महिला के लिए और 2010 में पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित रहा। इसके अलावा यह अनारक्षित ही रहा।
विज्ञापन

बघरा ब्लाक प्रमुख का पद इस बार पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वर्ष 2015 में यह एससी महिला के लिए, 2000 में ओबीसी के लिए और 2005 में पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित रहा। चरथावल ब्लाक प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित रहेगा। वर्ष 2000 में यह एससी महिला के लिए, 2010 में ओबीसी के लिए और 2015 में यह महिला के लिए आरक्षित रहा है। बुढ़ाना ब्लाक प्रमुख का पद इस बार महिला के लिए आरक्षित हुआ है। 1995 में भी यह महिला के लिए आरक्षित रहा। वर्ष 2005 में एससी के लिए, 2010 में ओबीसी के लिए आरक्षित रहा। शाहपुर ब्लाक प्रमुख पद अनारक्षित रहा है। 1995 में यह महिला के लिए, 2005 में भी महिला के लिए, 2010 और 2015 में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रहा। खतौली ब्लाक प्रमुख का पद ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है। वर्ष 1995 में यह एससी के लिए, 2000 में पिछड़ी महिला, 2010 में महिला के लिए आरक्षित रहा। जानसठ ब्लाक प्रमुख का पद अनारक्षित रखा गया है। 1995 में यह ओबीसी के लिए, 2000 में एससी के लिए, 2005 में महिला और 2015 में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रहा। मोरना ब्लाक प्रमुख भी इस बार अनारक्षित रखा गया है। 1995 में यह पिछड़ी महिला, 2005 में महिला, 2010 में एससी महिला, 2015 में ओबीसी के लिए आरक्षित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed