फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrate the festival of August 15 with joy

हर्षोल्लास से मनाएं 15 अगस्त का पर्व

Sat, 14 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival of August 15 with joy
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ सभी के जनसहयोग एवं सहभागिता के साथ मनाएं। देश के गौरवमयी इतिहास तथा स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग को देश की भावी पीढ़ी तक पहुंचाने वाले कार्यक्रम को अधिकारी व शैक्षिक संस्थाएं आयोजित कराएं।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने विकास भवन के सभागार में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण करते हुए अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। कहा कि 15 अगस्त को सभी कार्यालयों में प्रात: आठ बजे ध्वजारोहण किया जायेगा, जिसमें सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। सभी कर्मचारी व अधिकारियों की झंडारोहण के समय व कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य है। सभी सरकारी कार्यालयों को सजा दिया जाए तथा शहर के प्रमुख चौराहों को प्रकाशमान करते हुए देशभक्ति गीतों का प्रसारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ को निर्देश दिए कि सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई करा ली जाए तथा सभी जगह सफाई होनी चाहिए। इस अवसर पर जनपद में सभी जगह पौधरोपण भी किया जाएगा। बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, कालेजों व स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed