फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CBI team captured CCTV footage, examined documents

Muzaffarnagar News: सीबीआई टीम ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए, दस्तावेज खंगाले

Wed, 17 Jan 2024 06:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
CBI team captured CCTV footage, examined documents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीबीआई का फर्जी अफसर बनकर नई मंडी कोतवाली में आमद दर्ज कराने वाले आरोपी आरपीएफ के जवान के बारे में सीबीआई टीम ने पहुंच कर मंडी कोतवाली के सीसीटीवी व दस्तावेज खंगाले हैं। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर टीम वापस लौट गई।

मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र के गांव मटौरा निवासी सुनील यादव रेलवे सुरक्षा बल में जवान है। वर्ष 2022 में सुनील यादव को सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। वर्ष 2023 में उसे वापस अपनी तैनाती वाले स्थान पर भेज दिया था। उसके खिलाफ चार दिन पहले दिल्ली सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। उसे दो दिन पहले सीबीआई ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। सीबीआई के जाली नोटिस, नकली पहचान पत्र और अन्य कागजात बरामद किए थे। बताया गया कि सीबीआई में प्रति नियुक्ति से लौटने के बाद सुनील यादव तीस दिसंबर की दोपहर सीबीआई का फर्जी अधिकारी बनकर यहां नई मंडी कोतवाली पहुंचा था और कोतवाली में अपनी आमद दर्ज कराई। अपना फर्जी आई कार्ड भी दिखाया। पुलिस को बताया था कि उन्हें मंडी क्षेत्र के एक व्यापारी को नोटिस देना है। सूत्रों के अनुसार, जमीनी विवाद में सुनील यादव ने एक व्यापारी पर समझौता का दबाव बनाया था। धमकी भी दी थी। इस बारे में सीबीआई अधिकारियों से शिकायत की गई थी, तब मुकदमा दर्ज हुआ। बताया गया कि इस मामले में मंगलवार देर शाम सीबीआई की टीम नई मंडी कोतवाली पहुुंची। टीम ने मंडी कोतवाली में लगे सीसीटीवी खंगाले और फुटेज से सुनील यादव के तीन दिसंबर को यहां कोतवाली पहुंचने के बारे में पुष्टि की। सीसीटीवी फुटेज लिए, दस्तावेज भी देखे। इसके बाद टीम वापस लौट गई। सीओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया कि टीम आई थी और फुटेज लेकर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed