फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Caste vehicles running indiscriminately on the road

सड़क पर धड़ल्ले से दौड़ रहे जाति लिखे वाहन

Tue, 29 Dec 2020 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Caste vehicles running indiscriminately on the road
नगर मे घूमते जातिसूचक वाहन चालक को चेतावनी देते पुसिकर्मी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क पर धड़ल्ले से दौड़ रहे जाति लिखे वाहन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जाति लिखे वाहनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के आदेशों के बावजूद शहर की सड़कों पर जाति लिखे वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने सोमवार को अभियान भी चलाया, लेकिन पहले दिन ऐसे किसी भी वाहन को पुलिस पकड़ नहीं पाई।

शासन ने किसी भी वाहन या उसकी नंबर प्लेट पर जाति लिखने को प्रतिबंधित करते हुए उनके खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। इस पर सोमवार को पुलिस ने शहर क्षेत्र में जाति लिखे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया, लेकिन पहले दिन कोई भी वाहन पुलिस की पकड़ में नहीं आया। हालांकि, शहर की सड़कों पर जाति लिखे वाहन धड़ल्ले से दौड़ते मिले, जिनके शीशे या नंबर प्लेट पर जाति लिखी स्पष्ट नजर आ रही थी। इनमें दुपहिया से लेकर कार व वैन तक के वाहन शामिल रहे, लेकिन पुलिस को चेकिंग के दौरान ये वाहन नजर नहीं आए। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि मंगलवार ये यह अभियान सख्ती से चलाया जाएगा और ऐसे किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed