{"_id":"63e1345557254a0d3365b1cc","slug":"case-filed-against-property-dealer-including-councilor-muzaffarnagar-news-c-14-1-108166-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सभासद सहित प्रोपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सभासद सहित प्रोपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खतौली। कस्बे में स्थित कालोनियों में विद्युत निगम की अनुमति के बिना ही बिजली के पोल एवं लाइन की सामग्री अवैध तरीके से लगाकर विद्युतीकरण कर विद्युत निगम की छवि धूमिल करने की तहरीर जेई ने थाने में दी है। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जेई नरेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र के पीछे खान कालोनी एवं शाहनजर कालोनी में कहीं कहीं मकान बने हुए है। खान कालोनी में दो पोल नौशाद के कहने पर फैय्याज सभासद ने लगाए हैं। शाहनजर कालोनी में बीस से पच्चीस पोल एवं लाइन सामग्री अवैध तरीके से लगाकर विद्युतीकरण शाहनजर द्वारा किया गया है। जिससे विद्युत निगम की छवि धूमिल की गई है। जेई की तहरीर पर पुलिस ने फैय्याज सभासद निवासी इस्लामनगर व शाहनजर निवासी ढाकन चौक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद