फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case against 53 people who cut unauthorized colony

Muzaffarnagar News: अनधिकृत काॅलोनी काटने वाले 53 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 15 Aug 2023 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Case against 53 people who cut unauthorized colony
मुजफ्फरनगर। नगर के भोपा रोड नाले के पास और पचैंडा रोड पर अनधिकृत मानचित्र के आधार पर भूमि विक्रय करना सामने आया है। इस मामले में विकास प्राधिकरण ने 53 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण प्रभारी अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कॉलोनी काटने वाले विभिन्न स्थानों पर अनधिकृत मानचित्र के आधार पर भूमि को बेचा है। इन लोगों ने आपस में लाभ कमाने के उद्देश्य से जमीन खरीदने वालों को धोखे में रखकर भूमि बेची है। काॅलोनी में जल निकासी व मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने ऐसे 53 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने वालों की मुसीबत भी बढ़ गई है। एमडीए पूरे मामले की जांच करा रहा है।
विज्ञापन


- इनके खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

मुनीम कॉलोनी के शीतल जैन, मांगे राम पाल, प्रियांशु जैन, सरवट मोहम्मद दिलशाद, इंतजार अली, सत्तार, मुंतजिर, हाजी लियाकत, नवाब, पचैंडा रोड राजेंद्र, कुसुम, विजेंद्र कुमार, सुभाष कुमार, वेदप्रकाश, पचैंडा रोड मुस्तफाबाद पवन मलिक, यशवीर सिंह, राजकुमार, विनोद, परमेंद्र कुमार, राजबाला, अर्विन कुमार, ब्रिजेश कुमार, रविंद्र कुमार, नरेश कुमार, अरुण कुमार, प्रियंका रावत, रुचि गोयल, रतन सिंह, जितेंद्र, लक्ष्मी, अंकित, दिलशाद, इंद्र रावत, कालू राम, योगेंद्र बालियान, हरिओम पाठक, हाजी सत्तार, हाजी खुर्शीद, अमित मान, उदय सिंह, संजय ठाकुर, सतीश बालियान, गयूर, इरशाद, दिलशाद, रहमान, सुनीजा, निसार,आकिल और सुनील शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed