फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car rider dies in an accident

कार सवार की मौत

Mon, 25 May 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Car rider dies in an accident
हादसे में कार सवार की मौत
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर रायपुर नंगली के समीप तेज गति से जाती हुई कार नील गाय को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई। कार पलटने से कार सवार की मौत। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के बालक इंटर कॉलेज सूरजपुर कैंपस निवासी 62 वर्षीय विमल कुमार सैनी एनजीओ में काम करते हैं। लॉकडाउन के दौरान किसी काम से विमल कुमार सैनी देहरादून गए हुए थे। सोमवार दोपहर को वे अपनी कार से नोएडा जा रहे थे। कार को विमल कुमार स्वयं ही चला रहे थे। रतनपुरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रायपुर नंगली के पास अचानक एक नील गाय तेज गति के साथ कार के सामने आ गई, जिससे कार चालक विमल कुमार कार पर नियंत्रण खो बैठे। कार तेज गति के साथ डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। कार सवार विमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। विमल कुमार का साला नवीन कुमार भी एक दूसरे टेंपू में उनका सामान लेकर उनके पीछे ही नोएडा के लिए जा रहा था। कुछ समय बाद जब विमल का साला नवीन कुमार वहां पहु़ंचा, तो उसने घटना के बारे मे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। इस घटना के संबंध में मृतक के साले नवीन कुमार सैनी पुत्र किशन सिंह, निवासी रेलवे रोड सहारनपुर ने इत्तेफाकिया तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed