फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car overturns in ditch, one woman killed, eight injured

खाई में पलटी कार, एक महिला की मौत, आठ घायल

Sun, 11 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Car overturns in ditch, one woman killed, eight injured
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे लोगों की कार एक खाई में पलट जाने से एक महिला की मौत हो गयी। आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा हैं।
विज्ञापन

समयपुर बादली दिल्ली निवासी मीरा देवी के पति अर्जुन सिंह की गत माह मौत हो गई थी। जिस पर वह आज अपने परिवार के लोगों के साथ वैगन आर कार से हरिद्वार उत्तराखंड स्नान करने गईं थी। वापस लौटते समय करीब 4 बजे दोपहर पुरकाजी बाईपास पर फलोदा कट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक खाई में पलट गई। जिसमें कार सवार महिला मीरा देवी , खुशबू , आरती, अमित, मृत्युंजय, संभवी, आयुषी, मनीषा, अभिमन्यु घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत के चलते 32 वर्षीय महिला खुशबू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी रास्ते में मौत हो गई। थाना पुलिस का कहना है कि हादसे में घायल लोग जिला अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। महिला की मौत के बारे में भी अभी घायलों ने कोई निर्णय नहीं लिया हैं। कुछ लोग शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। हादसे के बारे में कोई तहरीर भी नहीं दी हैं। शव को भी कब्जे में लेने से अभी सभी लोगों ने मना किया हैं। पुलिस कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल में मौजूद है।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव चमरावाला खादर निवासी 27 वर्षीय नितिन कुमार लक्सर उत्तराखंड एक फैक्टरी में गार्ड की नौकरी करता है। शनिवार की शाम वह अपनी बाइक से फैक्टरी जा रहा था। गांव बढ़ीवाला के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे ऋषिकेश उत्तराखंड अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ऋषिकेश पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। उधर, पुरकाजी पुलिस का कहना है कि हादसे के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed