फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cabinet Minister Rajendra Pal Gautam has attacked the BJP government in a meeting at Muzaffarnagar

मंत्री राजेंद्र पाल बोले- गुजरात मॉडल हुआ फेल, दिल्ली मॉडल से होगा देश का विकास

Sun, 03 Jan 2021 12:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 03 Jan 2021 12:05 AM IST
सार

  • किसानों का नहीं पूरे देश का है आंदोलन: कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम
  • गुजरात मॉडल हुआ फेल, दिल्ली मॉडल से होगा देश का विकास
  • सरकार गरीबों के लिए बनती है, अमीरों के लिए नहीं

विज्ञापन
Cabinet Minister Rajendra Pal Gautam has attacked the BJP government in a meeting at Muzaffarnagar
बैठक में बोलते कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि किसान आंदोलन किसानों का ही नहीं पूरे देश का आंदोलन है। कृषि कानून किसान को ही नहीं पूरे देश को बर्बाद कर देंगे। देश की जनता ने गुजरात मॉडल को देख लिया है। गुजरात मॉडल ने देश को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली मॉडल से ही देश का विकास होगा। सरकार गरीबों के लिए बनती है, अमीरों के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के कस्बे में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को किसान का ही नहीं पूरे देश का आंदोलन बताया। कड़ाके की ठंड में दिल्ली के चारों तरफ खुले आसमान के नीचे बैठकर कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा किसान अपने लिए नहीं पूरे देश के लिए लड़ रहा है। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को काला कानून बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये कानून किसान को ही नहीं पूरे देश को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल के नाम पर देश की जनता से वोट लूटने वाली भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया है। कृषि कानून भी अमीरों के हितों को देखते हुए बनाए गए हैं। कृषि कानून बनने से पहले ही अडानी और अंबानी ने देश में बड़े-बड़े गौदाम बना लिए थे। उन्हें पता था कि उपज के भंडारण की सीमा खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: भागवत कथा के दौरान हुड़दंग, युवकों में जमकर मारपीट, एक की हालत गंभीर

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने गरीबों के लिए बिजली की व्यवस्था, बच्चों की पूरी पढ़ाई की व्यवस्था, कोचिंग सेंटर, इलाज का खर्चा व पानी की व्यवस्था को फ्री किया है। सरकारी स्कूलों की हालत निजी स्कूलों से सौ गुनी अच्छी है। कोविड महामारी से बचाव हेतु आप पार्टी की दिल्ली सरकार ने दुनिया में सबसे पहले प्लाज्मा बैंक की स्थापना की। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल फेल हो चुका है। उसने देश को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली मॉडल से ही यूपी व देश का विकास संभव है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: हाड़ कंपाने वाली ठंड में हाईवे पर डटे किसान, कृषि कानूनों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी

इस मौके पर विधायक हाजी यूनुस, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह मावी और मा. शोभाराम मावी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुजफ्फर अली व संचालन भूपेंद्र सिंह ने की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed