फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Buses do not come inside the town, passengers are upset

कस्बे के अंदर नहीं आतीं बसें, यात्री परेशान

Fri, 11 Feb 2022 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Buses do not come inside the town, passengers are upset
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कस्बे के अंदर लंबे रूट की बसें नहीं आने से कस्बे और क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कई बार अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब सात वर्ष पूर्व पुरकाजी बाईपास बनने के बाद से ही उत्तराखंड की समस्त बसें व उत्तर प्रदेश रोडवेज की लंबे रूट की बसें कस्बे में ना आकर बाईपास से गुजरनी शुरू हो गयी थी। तभी से मेरठ व दिल्ली और अन्य शहरों में जाने वाले यात्रियों को करीब दो किमी दूर बाईपास पर जाकर घंटों तक इंतजार कर बसें पकड़नी पड़ती हैं। हाल यह है कि रात में बाहर से आने वाले यात्रियों को बसों के चालक बाईपास पर उतार देते हैं। जिन्हें दो किमी पैदल चलकर अपने घरों पर आना पड़ता है। क्षेत्रीय विधायक प्रमोद उटवाल व नगर चेयरमैन जहीर फारूकी द्वारा भी कई बार एआरएम रोडवेज से समस्या का समाधान करने के लिए कहा जा चुका है, मगर आज तक समस्या का निदान नहीं हो पाया है। चेयरमैन जहीर फारूकी का कहना है कि इस संबंध में कई बार एआरएम रोडवेज को कस्बे में बुलाकर बात की जा चुकी है। मगर आज तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed