फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bumper voting will change the equation in Khatauli

खतौली में बंपर वोटिंग बदलेगी समीकरण

Sun, 13 Feb 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bumper voting will change the equation in Khatauli
मुजफ्फरनगर। वोटों का मत प्रतिशत हार-जीत के सारे समीकरण बदल देता है। खतौली में जिस तरह की बंपर वोटिंग हुई, इसे नतीजे साफ होते दिख रहे हैँ। जिन बूथों पर ज्यादा वोट पड़ें है, इनमें अधिकतम राजपूत समाज और अति पिछड़ों के हैं।
विज्ञापन

खतौली विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान दाहखेडी के बूथ नंबर 11 पर 84.81 प्रतिशत एवं भायंगी के बूथ नंबर 195 पर 84.16 प्रतिशत हुआ है। खतौली विधानसभा के 20 बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान खतौली ग्रामीण के बूथ नंबर 364 पर 49.77 प्रतिशत हुआ है। सात बूथ ऐसे हैं जिन पर मत प्रतिशत 55 प्रतिशत से कम रहा है। खतौली में विधानसभा सीट ऐसी सीट है, जिसे भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है।
विज्ञापन

इस सीट पर भाजपा के विक्रम सैनी और रालोद के राजपाल सैनी सीधे मुकाबले में हैं। राजपूत बाहुल्य गांवों में मतदान का प्रतिशत 75 के लगभग है। सैनी बाहुल्य गांवों की भी यही स्थिति है। जिन 20 गांवों में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, उनमें भी अधिकतम इन दोनो जातियों से जुड़े हैं। अति पिछड़ी जातियों कश्यप, पाल आदि के गांवों में मतदान भी औसत से अधिक रहा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी के गांव बडसू में 72 प्रतिशत मत पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 प्रतिशत से ऊपर के बूथ
बूथ नंबर, गांव मत प्रतिशत
11, दाहखेडी: 84.81 प्रतिशत
93, सैदीपुर राजू: 80.11 प्रतिशत
96, बेगरजपुर: 81.30 प्रतिशत
98, बेगरजपुर: 81.74 प्रतिशत
151, अभिपुरा: 82.72 प्रतिशत
167, बुआडाखुर्द: 83.14 प्रतिशत
173, पुट्ठा: 80.11 प्रतिशत
177, शेखपुरा: 81.04 प्रतिशत
184, याहियापुर: 81.54 प्रतिशत
190, तिगाई: 80.96 प्रतिशत
194, भायंगी: 82.84 प्रतिशत
195, भायंगी: 84.16 प्रतिशत
211, फहीमपुर: 81.47 प्रतिशत
212, अहमदगढ: 82.66 प्रतिशत
226, सिकंदरपुरखुर्द: 81.53 प्रतिशत
227, कैलावडा: 82.91 प्रतिशत
244, वाजिदपुरखुर्द: 81.35 प्रतिशत
250, रामनगर: 81.81 प्रतिशत
264, रतनपुरी: 80.42 प्रतिशत
333, खतौली: 80.91 प्रतिशत
55 प्रतिशत से कम वाले बूथ
बूथ, गांव मत प्रतिशत
29, चितौडा: 50.26 प्रतिशत
145, मंसूरपुर: 53.85 प्रतिशत
146, मंसूरपुर: 52.33 प्रतिशत
149, मंसूरपुर: 54.55 प्रतिशत
292, फूलत: 52.53 प्रतिशत
364,खतौलीग्रामीण:49.77 प्रतिशत
368,खतौलीग्रामीण:52.00 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed