फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bullets were fired in the encounter, the Criminal absconded

बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोलियां चली, बदमाश फरार हुए

Wed, 14 Apr 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bullets were fired in the encounter, the Criminal absconded
मुठभेड़ में गोलियां चली, बदमाश फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। देसी शराब और बीयर के ठेके का शटर उखाड़ने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। कई राउंड फायरिंग के बाद बदमाश भागने में सफल रहे। मौके से प्रेशर वाला जैक बरामद किया गया।

इंस्पेक्टर रतनपुरी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि बड़सू स्थिति देसी शराब एवं बीयर के ठेके के शटर को बदमाशों ने चोरी की नीयत से जैक की सहायता से उखाड़ दिया है। वहां जाग होने पर बदमाश गाड़ी लेकर फरार होने लगे। सूचना पर रतनपुरी थाने के उपनिरीक्षक जितेंद्र पंवार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे तभी भारत सरकार लिखी एक बोलेरो कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उस कार को रोकने का इशारा किया, तो बोलेरो चालक कार को लेकर तेजी से भागने लगा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया कि उक्त कार से ही बदमाश ठेका उखाड़ने के लिए आए थे। इसके बाद पुलिस ने सठेड़ी की ओर दौड़ती हुई बोलेरो कार का पीछा किया। बोलेरो सवार बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायर किए। पुलिस ने भी पीछा करते हुए दस राउंड फायर किए। इसी बीच पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर एक खंभे से जा टकराई। जिससे जीप सवार उपनिरीक्षक जितेंद्र पंवार के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई। सूचना पर इंस्पेक्टर रतनपुरी विंध्याचल तिवारी भी अतिरिक्त पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी बदमाशों की कार का पीछा किया। बदमाश सलावा की ओर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध पुलिस मुठभेड़ की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस को घटनास्थल से शटर उखाड़ने में प्रयुक्त लाल रंग का प्रेशर वाला जैक भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed