फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bukhari Sharif held at Madrasa Jamia Tush Sheikh Hussain Ahmad Al Madni

मदरसों से निकले छात्र दुनिया में दे रहे अमन का पैगाम: मुजम्मिल

Sun, 28 Mar 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bukhari Sharif held at Madrasa Jamia Tush Sheikh Hussain Ahmad Al Madni
मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी में खत्म बुखारी शरीफ का आयोजन
विज्ञापन

देवबंद। मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी में खत्म बुखारी शरीफ का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली ने छात्रों को बुखारी का अंतिम पाठ पढ़ाया। इस दौरान काफी संख्या में लोग दुआ में शामिल हुए।

शनिवार की रात शब-ए-बरात के अवसर पर मोहल्ला खानकाह स्थित मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी में आयोजित कार्यक्रम में मौलाना मुजम्मिल अली ने कहा कि दीनी मदारिसों ने हमेशा दीन की सच्ची सेवा करने वाले और जिम्मेदार नागरिक देश को दिए हैं, जो पूरी दुनिया में शांति का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां से शिक्षा पूर्ण कर जाने वाले छात्रों की जिम्मेदारी अब ओर अधिक बढ़ जाती है। उन्हें चाहिए कि वह अपने इल्म की रोशनी को दूर दूर तक पहुंचाने का काम करें। ताकि अशिक्षा के अंधियारे को मिटाया जा सके। इस दौरान मौलाना मुजम्मिल अली ने मुल्क की खुशहाली, अमनो अमान, कोरोना वायरस से बचाव तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ कराई। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed