फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSP national general secretary and Rajya Sabha member Satishchandra Mishra in Muzaffarnagar

सतीश चंद्र मिश्रा बोले - भाजपा सरकार में उपेक्षित हैं ब्राह्मण, सभी वर्गों के साथ किया है छलावा

Mon, 09 Aug 2021 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 09 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
BSP national general secretary and Rajya Sabha member Satishchandra Mishra in Muzaffarnagar
शहर में जानसठ रोड पर आयोजित बहुजन समाज पार्टी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सतीशचंद्र मिश्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा के शासन में ब्राह्मण उपेक्षित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बिकरू कांड की आड में ब्राह्मणों पर अत्याचार किया है। एक सौ से अधिक ब्राह्मणों को बिकरू कांड में बेवजह अपराधी घोषित किया गया है। भाजपा सरकार में झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं और फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब ब्राह्मणों पर अत्याचार नहीं सहा जाएगा। बसपा हमेशा ब्राह्मणों के सम्मान के लिए खड़ी रहेगी।

विज्ञापन


रविवार को शहर के जानसठ रोड स्थित एक फार्म हाउस में बसपा की प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान, सुरक्षा व तरक्की को लेकर विचार संगोष्ठी हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि समाज में बिखराव होने के कारण ब्राह्मण उपेक्षित है। आपको सोचना होगा कि क्या करना है, हम 13 प्रतिशत हैं।

विज्ञापन

तीन करोड़ होने के बाद भी हमारी ऐसी दशा है, क्योंकि हम एकजुट नहीं हैं। खुद को केवल ब्राह्मण मानिए तो बड़ी शक्ति बन जाएंगे। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि 23 प्रतिशत अनुसूचित जाति के भाइयों के साथ भाईचारा बनाइए, हम 36 प्रतिशत पूरे प्रदेश में भारी पड़ेंगे।

हमारी सरकार प्रदेश में वर्ष 2007 में बनी तो बहनजी ने ब्राह्मण समाज के लोगों को बड़े मंत्रालय दिए। 15 एमएलसी बनाए, 35 को तो मंत्री का दर्जा दिया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ब्राह्मण समाज को शोषण देने के अलावा कुछ नहीं दिया। सभी वर्गों के साथ भाजपा ने छलावा किया है।

किसानों से आमदनी दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन किसान आज सड़क पर है। एक साल हो गया। किसानों के प्रदर्शन में 500 लोग मर गए, इनको कोई फर्क नहीं पड़ा। भाजपा केवल तीन उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।

बिजनौर के सांसद मलूक नागर ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। 52 प्रतिशत पिछडे़ जाट, गुर्जर, सैनी, लुहार, प्रजापति आदि सभी जाति ब्राह्मणों का सम्मान करती है, यदि ब्राह्मण आंदोलित होकर 52 प्रतिशत पिछडे़ वर्ग को साथ ले ले तो बसपा की सरकार को बनने से कोई नहीं रोक सकता। प्रबुद्ध संगोष्ठी में भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि ने तथा संचालन सुशील शर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed