फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brother-in-law raped, husband divorced and kicked out of the house

देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने तलाक देकर घर से निकाला

Tue, 19 Apr 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law raped, husband divorced and kicked out of the house
देवबंद। विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों द्वारा शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप यह भी है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति से शिकायत की तो उसने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर पति, देवर सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि उसकी शादी वर्ष 2014 में उत्तराखंड के थाना झबरेड़ा में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालिए कम दहेज लाने को लेकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। कई-कई दिन उसे भूखा प्यासा रखा जाने लगा। विवाहिता ने आरोप लगाया कि बीती 26 फरवरी को देवर ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जब पति और ससुरालियों को इसकी जानकारी दी तो उल्टा उसी के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर देवर और पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed