फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Broken rail canal, submerged crops

नहर की पटरी टूटी, फसलें जलमग्न

Wed, 06 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 06 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Broken rail canal, submerged crops
चौगामा नहर की टूटी पटरी को देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना के गांव परासौली और जौला के जंगल से गुजर रही चौगामा नहर की पटरी टूटने से करीब 100 बीघा फसल जल मग्न हो गई। किसानों ने मामले की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन मौके पर कोई भी नहीं पहुंचा। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


चौगामा नहर में इस समय बारिश का पानी आया हुआ है। मंगलवार को दोपहर के समय अचानक नहर की पटरी टूट गई। जिससे जौला और परासौली निवासी अफसर, चुन्नी, इंतू, इस्लामू, अलीजान, बल्लम, मूहरू, पूरण, अनिल, अमरीश, होशयारा, फूल सिंह, अतर सिंह और राजेंद्र आदि किसानों की करीब 100 फसल जल मग्न हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि नहर टूटने की सूचना उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों ने अधिकारियों से तुरंत नहर को बंद कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि पानी से बर्बाद हुई उनकी फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed