फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Broken canal

नहर की पटरी टूटी, दो गांवों सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Fri, 13 Jan 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Broken canal
फसलों को देखते किसान। - फोटो : अमर उजाला
कुरथल और बड़कता गांव के जंगल में चौगामा नहर टूटने के कारण दोनों गांवों की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी गेहूं की फसल जल भराव के कारण बर्बाद हो गई है। चौगामा नहर परियोजना में अचानक पानी आने के कारण स्थिति गंभीर है। नहर की सफाई न होने के कारण पानी के बहाव में रूकावट आने से बृहस्पतिवार को सुबह बड़कता व कुरथल के जंगल में नहर टूटने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


इस जलभराव में गांव बड़कता निवासी नाहर सिंह, सुशील, राज सिंह, सौराज, तिलकराम, बलराम, अंकित आदि की गेहूं की फसल नष्ट हो गई। गांव कुरथल निवासी मोटा, खड़क सिंह, बालेश, कृष्णा, अंकित, राजन, सत्यपाल तथा गुड्डू की फसल में पानी भरा हुआ है। किसानों का कहना है कि नहर टूटने के संबंध में उन्होंने विभाग के अधिकारियों तथा उपजिलाधिकारी को भी सूचना देकर स्थिति से अवगत कराया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने उच्चाधिकारियों से नहर का पानी बंद कर टूटी पटरी के निर्माण और फसलों के नुकसान का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed