फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bride absconding with cash, jewelry after a week of marriage

Muzaffarnagar: शादी के एक सप्ताह बाद जेवर-नगदी लेकर फरार हुई दुल्हन

Thu, 26 May 2022 03:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 03:19 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के मीरापुर थानाक्षेत्र में शादी के एक सप्ताह बाद ही नई नवेली दुल्हन ससुराल से नगदी व जेवर लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन
Bride absconding with cash, jewelry after a week of marriage
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के मीरापुर थानाक्षेत्र में शादी के एक सप्ताह बाद ही नई नवेली दुल्हन ससुराल वालों को नशीली गोली खिलाकर जेवर व रुपये लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


मीरापुर के मोहल्ला कोटला निवासी संजीव पुत्र राजबहादुर की शादी 18 मई को थाना कोटद्वार के एक गांव निवासी युवती से हरिद्वार कोर्ट में हुई थी। शादी करने के बाद युवती संजीव के घर मीरापुर आ गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: खंड विकास अधिकारी निलंबित, लखनऊ अटैच, राज्यमंत्री की शिकायत पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


25 मई को जब संजीव सुबह सोकर उठा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली तथा उसके घर की अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी से लगभग 30 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और सोने का मंगल सूत्र गायब था। इसके बाद देखने पर पाया कि उसके परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे संजीव को रसोई में नशीली गोलियां पड़ी मिलीं।

संजीव ने बताया कि शादी के नाम पर उनसे 70 हजार रुपये ठग लिए हैं। शादी करने के बाद उसकी पत्नी सभी घरवालों को नींद की गोलियां देकर जेवर चोरी कर फरार गई।

उसे संदेह है कि यह पूरा एक गैंग है जिसने उसको जाल में फंसाकर ठगा है। पीड़ित द्वारा पत्नी, उसके भाई, शादी कराने वाले वकील व बिचौलिया के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed