फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brakes of Muzaffarnagar contracted bus fail and five people injured in accident

Muzaffarnagar Accident: बस के ब्रेक फेल, डिवाइडर से टकराई, पांच घायल, अटक गईं थीं लोगों की सांसें

Tue, 19 Dec 2023 07:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Dec 2023 07:22 PM IST
सार

Muzaffarnagar Accident News : अनुबंधित बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिससे बस डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Brakes of Muzaffarnagar contracted bus fail and five people injured in accident
मुजफ्फरनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपा फ्लाईओवर पर सहारनपुर से मुजफ्फरनगर लौट रही खतौली डिपो की अनुबंधित बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस की चपेट में ई-रिक्शा, कार और स्कूटी आ जाने से पांच लोग घायल हो गए। बस डिवाइडर से टकराकर रुक गई। इस दौरान काफी देर तक जाम लगा रहा। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


खतौली डिपो की अनुबंधित बस मंगलवार शाम में करीब छह बजे भोपा रोड स्थित फ्लाईओवर से होते हुए रोडवेज बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक मनोज कुमार ने जोर-जोर से चिल्लाकर ब्रेक फेल होने की जानकारी आसपास से गुजर रहे लोगों को दी। अनियंत्रित बस के सामने पहले एक ई-रिक्शा आ गई। रिक्शा को बचाने के चक्कर में चालक ने बस की दूसरी साइड मोडा तो सामने कार आ गई। जिसकी वजह से ई-रिक्शा और कार में बस की टक्कर हो गई। कार की टक्कर आगे चल रही स्कूटी में लगी।  

विज्ञापन

इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बस होली एंजल्स स्कूल के सामने डिवाइडर पर चढ़कर रुक हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान टाउन हॉल रोड पर जाम लग गया। 

अवरुद्ध हुआ रास्ता, लगा लंबा जाम
खतौली डिपो की रोडवेज बस जैसे ही डिवाइडर में टकराई तो रास्ता अवरुद्ध हो गया। इसके बाद दोनों ही तरफ लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। यातायात क्रेन से बस को हटवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। 

विज्ञापन

ये लोग हुए घायल 
हादसे में शहर के ही विजयकांत, काजल शर्मा पत्नी सुशांत, उर्मिला, पंकज और कैलाश घायल हुए। इन्हें पास के ही इला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

टल गया बड़ा हादसा
बस अगर डिवाइडर से टकराकर नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा मंगलवार की साप्ताहिक बंदी के कारण मार्ग पर भीड़ अन्य दिनों के मुकाबले कम थी। 

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला की हत्या: मायके में थी सोनी, बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी
मालवीय चौक स्थित दुकानदार उवेश ने बताया कि बस भोपा रोड की ओर से आ रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से डिवाइडर पर चढ़ गई। पूर्व सभासद रवि त्यागी ने बताया कि चालक ने चिल्लाते हुए लोगों को हटने के लिए कहा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर तीसरी मंजिल से क्यों कूदा BCA का छात्र? सामने आई सुसाइड की बड़ी वजह, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed