{"_id":"5e63ee8b8ebc3eebc432a7d5","slug":"boy-side-held-hostage-on-demand-of-bike-commotion-khatauli-news-mrt4727034177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपाची बाइक की मांग पर लडक़े पक्ष को बंधक बनाया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपाची बाइक की मांग पर लडक़े पक्ष को बंधक बनाया, हंगामा
विज्ञापन
बाइक की मांग पर लड़के पक्ष को बंधक बनाया, हंगामा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बाइक की मांग करने पर गांव सठेड़ी में लड़के पक्ष के लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। लड़की पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ते हुए अब तक हुए खर्चे की मांग की। पंचायत में लड़के पक्ष के लोगों ने खर्च दिया, तब कहीं जाकर उनको छोड़ा गया। गांव सठेड़ी में दो लड़कियों की बरात आनी थी, अब दोनों लड़कियों का रिश्ता टूट गया है।
गांव सठेड़ी निवासी दिलशाद पुत्र घसीटा तथा निसार पुत्र हुसैनी की पुत्रियों का रिश्ता दौराला क्षेत्र के गांव वलीदपुर निवासी रहीस के पुत्रों के साथ तय हुआ था। दिलशाद के यहां 25 मार्च तथा निसार के यहां 26 मार्च को बरात आनी थी। लड़के पक्ष ने दिलशाद से बाइक की मांग की। जबकि निसार पहले ही सुपर स्पलेंडर बाइक ले आया था। इस मामले को लेकर शनिवार को लड़के पक्ष के कुछ लोग गांव सठेड़ी पहुंचे तथा अपाची बाइक की मांग की। इस पर लड़की पक्ष तथा ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। इस मामले को लेकर एक पंचायत हुई। जिसमें लड़की पक्ष ने रिश्तेे में हुए खर्च की मांग करते हुए रहीस के दोनों पुत्रों का रिश्ता तोड़ दिया। इस मामले को लेकर शाम तक लड़के पक्ष के लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बना रखा। दोनों लड़कों के पक्षों के लोगों द्वारा अब तक का लड़कियों के परिजनों को खर्च दिया गया, तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने लड़कों के पक्षों के लोगों को छोड़ा।