फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Board exam from tomorrow, centers will be under guard day and night

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बोर्ड परीक्षा कल से, रात-दिन केंद्रों पर रहेगा पहरा

Wed, 21 Feb 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 21 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Board exam from tomorrow, centers will be under guard day and night
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में रात-दिन केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। तीसरी आंख से सभी केंद्रों के स्ट्रांग रूप की मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए कंट्रोल रूम में 16 लोगों को तैनात किया गया है। राजकीय कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई गई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा कल से शुरु हो रही है। पहले दिन बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। इसके लिए कंट्रोल रूम में सभी तैयारियां कर ली गई है। रात-दिन कुल 16 लोग सीसीटीवी कैमरों से सभी 72 केंद्रों की निगरानी करेंगे। दिन में 12 और रात में चार लोग ड्यूटी पर रहेंगे। दिन में 12 में से छह महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई है। राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. सोहनपाल सिंह ने बताया कि जिले के सभी 72 केंद्रों पर कुल 3472 कैमरों से मॉनिटरिंग की जाएगी। कैमरों से परीक्षा कक्ष, केंद्र प्रवेश द्वार, स्ट्रांग रूम, केंद्र के बाहर आने-जाने वाले रास्ते को कवर किया गया है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में आठ स्क्रीन पर यह कैमरे चलाए गए है। बैकअप के लिए भी दो स्क्रीन रखी गई है। उन्होंने बताया कि शहर स्थित कंट्रोल रूम के साथ-साथ लखनऊ, प्रयागराज और मेरठ बोर्ड ऑफिस में भी यह सीसीटीवी कैमरे लाइव रहेंगे। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इंटरनेट स्पीड की व्यवस्था ठीक रखें, ताकी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रयागराज में विशेष टीम करेंगी निगरानी

जिले की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रयागराज में विशेष टीम तैनात की गई है। यह टीम सीसीटीवी कैमरों से हर समय परीक्षा केंद्रों पर नजर रहेगी। 24 घंटे परीक्षा केंद्रों का लाइव प्रयागराज में दिखता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed