फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Block chief Anil Rathi reached BJP office for help

Muzaffarnagar News: मदद के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचा ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी

Sat, 17 Jun 2023 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
Block chief Anil Rathi reached BJP office for help
अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को भी समर्थन के लिए बुलाया, चंद ही पहुंचे
विज्ञापन

भाजपा नेताओं से भी नहीं मिला आश्वासन, बैरंग ही लौटना पड़ा


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गैंगस्टर में कार्रवाई के बाद मोरना ब्लाक प्रमुख अनिल राठी शनिवार को भाजपा कार्यालय पहुंच गया। उन्होंने मोरना क्षेत्र के ग्रामीणों को भी अपने समर्थन में बुलाया था। भाजपा नेताओं से भी आश्वासन नहीं मिला। करीब एक घंटा इंतजार के बाद भी गिनती के लोग ही पहुंचे। इसके बाद अनिल राठी लौट गया।



पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया सरगना सुशील मूछ के गैंग में शामिल मोरना ब्लाक प्रमुख अनिल राठी प्रशासन की कार्रवाई से परेशान है। संपत्ति कुर्क के बाद अनिल राठी ने भाजपा नेताओं से मदद के लिए क्षेत्र के लोगों को पार्टी कार्यालय पर बुलाया था। सैकड़ों लोगों को गांधीनगर के भाजपा कार्यालय पर बुलाने की तैयारी थी, लेकिन गिनती के आठ-दस बीडीसी सदस्य ही पहुंच पाए।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल इस दौरान कार्यालय पर ही थे। मगर, राठी के साथ अधिक बातचीत नहीं हुई। अनिल राठी कुछ देर बाद ही पार्टी कार्यालय से वापस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। हमारी अनिल राठी से किसी तरह की कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed