{"_id":"66847cbac81ff983cb0b6344","slug":"bku-tomar-workers-staged-a-protest-at-the-police-post-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-125331-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं ने दिया पुलिस चौकी पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं ने दिया पुलिस चौकी पर धरना
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं ने गांधी कालोनी चौकी प्रभारी के खिलाफ चौकी पर धरना दिया। बाद में कोतवाली के अपराध निरीक्षक कार्रवाई ने समस्या अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
मंगलवार को संगठन के सदर ब्लाक अध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता नई मंडी कोतवाली की गांधी कालोनी पुलिस चौकी पर पहुुंचे और धरना देकर बैठ गए। आरोप था कि चौकी प्रभारी अकारण ही कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। दो दिन पहले एक कार्यकर्ता को पकड़ लिया गया, जिसे संगठन के पदाधिकारियों के पहुंचने पर छोड़ा गया था।
काफी देर बाद मंडी कोतवाली के अपराध निरीक्षक प्रदीप कुमार ने पहुंच कर कार्यकर्ताओं की समस्या अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान अजय त्यागी, मनीष मास्टर, दीपक तोमर, दिलशाद, मुकेश गुर्जर, जावेद सलमानी, अरुण कश्यप आदि मौजूद रहे। वहीं सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि चौकी प्रभारी का तबादला हो चुका है।