फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU Kisan Tractor March: Naresh Tikait said that government should stop free grain scheme

BKU Tractor March: नरेश टिकैत बोले- मुफ्त का अनाज खाकर उड़ना भूल गए दिल्ली के कबूतर, सरकार से की ये बड़ी मांग

Wed, 21 Feb 2024 06:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Feb 2024 06:33 PM IST
सार

BKU Kisan Tractor March : मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर मार्च के बाद पंचायत में नरेश टिकैत ने कहा कि मुफ्त का अनाज खाकर दिल्ली के कबूतर उड़ना भूल गए। उन्होंने कहा कि सरकार को फ्री की योजानएं बंद कर देनी चाहिए।

विज्ञापन
BKU Kisan Tractor March: Naresh Tikait said that government should stop free grain scheme
पंचायत में नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार को फ्री की योजनाएं बंद कर देनी चाहिए। सरकार मुफ्त का अनाज देने के बजाय लोगों के लिए शिक्षा और बेहतर चिकित्सा की व्यवस्था करे। मुफ्त का अनाज खाकर दिल्ली के कबूतर उड़ना भूल गए हैं। पंजाब और यूपी के गन्ने के भाव में 22 रुपये का अंतर है, एक देश में एक भाव रहना चाहिए।

विज्ञापन


ट्रैक्टर मार्च के बाद कलक्ट्रेट में आयोजित पंचायत में भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि फ्री की आदत हटानी होगी। कुछ लोग आधा राशन बेचकर शराब पी लेते हैं, इससे सरकार का प्रयास भी बेकार हो जाता है। किसान की मेहनत भी गई और शराब पीने वाले व्यक्ति का परिवार भी गया। लोगों से आह्वान किया कि मेहनत से काम करें। दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि कबूतरों को वहां अनाज डाला जाता है। वहीं, अनाज बेचने वाले बैठे होते हैं। बिना मेहनत किए अनाज खाकर कबूतर उड़ना भूल गए हैं। आमजन की आवश्यकता केवल फ्री का अनाज ही नहीं है, बल्कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, गैस और बिजली आपूर्ति भी है। किसान सहूलियत और सम्मान चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में 450 रुपये प्रति क्विंटल का भाव देने की बात कही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Iqra Hassan Pics: लंदन में पढ़ाई, UP में लड़ेंगी MP का चुनाव, समझिए अखिलेश ने मुस्लिम चेहरे पर क्यों चला दांव?

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक गाड़ी में चल रहे किसान संगठन

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कटाक्ष किया कुछ किसान संगठन एक-एक गाड़ी में ही चल रहे हैं। हमें किसी से एतराज नहीं, लेकिन किसानों का मुद्दा तो उठाया जाना चाहिए। किसानों की लड़ाई में भाकियू सबसे आगे है। कहा कि यूपी पुलिस की भर्ती का प्रश्नपत्र चाट की दुकानों पर बिक गया। युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। इससे पहले अग्निवीर की भर्ती की गई। चार साल में आखिरकार युवाओं को सरकार क्या सिखाना चाहती है। युवा न खेती के रहेंगे और न ही नौकरी के।

हम राम के वंशज, बुलावा आता तो अयोध्या जरूर जाते

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जिले में प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्य का निवर्हन करना चाहिए। प्रशासन को चाहिए कि इस जिले को आदर्श घोषित करें। आमजन की समस्या को प्रशासनिक अधिकारी इमानदारी से सुनें और समाधान करें। बालियान खाप के चौधरी एवं भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बालियान खाप के वंशज अयोध्या से ही आकर बसे हैं। हम रघुकुल परिवार से हैं, रामचंद्र के वंशज हैं। हमारे बिना राम मंदिर अधूरा है। हमने आमंत्रण का इंतजार किया। बुलावा आता जो जरूर जाते।

यह भी पढ़ें: किसानों की महापंचायत: राकेश टिकैत बोले- सरकार ने दिल्ली जाने से रोका, हम 2024 में आने से रोकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed