फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP's victory journey will start from the west: Maurya

मुजफ्फरनगर - पश्चिम से शुरू होगी भाजपा की विजय यात्रा : मौर्य

Wed, 21 Feb 2024 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 21 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
BJP's victory journey will start from the west: Maurya
सामाजिक सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुनते राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप,केद्रीय राज्
- यूपी भाजपा का बन गया गढ़, सभी 80 सीटें जीतेंगे
विज्ञापन

- डिप्टी सीएम बोले, प्रदेश में सपा समाप्त पार्टी बन गई
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय यात्रा पश्चिम से शुरू होगी। राममय प्रदेश भाजपा का गढ़ बन चुका है। सभी 80 सीटों पर रिकाॅर्ड जीत हासिल करेंगे। 2024 में भाजपा अपना 2014 का रिकाॅर्ड तोड़ेगी।
शहर के गोकुल सिटी में भाजपा ओबीसी मोर्चा की सामाजिक न्याय रैली को डिप्टी सीएम शामिल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने वर्चुअल तरीके से रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश राममय हो चुका है। प्रदेश में सपा समाप्त पार्टी हो चुकी है। कांग्रेस में केवल फोटो खिंचवाने वाले रह गए हैं। भाजपा की विजय यात्रा पश्चिम से ही प्रारंभ होगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में 100 दिन का समय है, यह तय कर लें कि इस बार 370 वोट हर बूथ पर बढ़ाने हैं।
विज्ञापन


भाजपा में कार्यकर्ता आगे बढ़ता है : बालियान
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा एक गुलदस्ता है, जिसमें हर जाति, धर्म के लोग हैं। यहां कार्यकर्ता आगे बढ़ता है। सपा-बसपा की तरह परिवार के लोग नहीं। गोकुल सिटी के रैली में उन्होंने कहा कि दस साल में हमने बिजली, सड़क, कानून व्यवस्था सुधारी है। उद्योगों का माहौल बना है। हम यहां इतने उद्योग लगाएंगे कि यहां के युवाओं को गाजियाबाद, नोएडा रोजगार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। जातिवाद का जहर घोलने वालों से हमें सावधान रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि 2014 में लोगों ने जिस तरह जाति बंधन तोड़कर वोट किया, ठीक उसी प्रकार का माहौल एक बार फिर बन रहा है। भाजपा गरीबों के उत्थान में लगी है। कार्यक्रम के संयोजक राज्य मंत्री और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश की पिछड़ी जातियों का वोट भाजपा के साथ खड़ा है। भाजपा की यूपी सरकार में और केंद्र सरकार में पिछड़ों को बराबर का सम्मान मिल रहा है। संचालन रूपेंद्र सैनी ने किया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के पश्चिम के अध्यक्ष हरवीर पाल, जयप्रकाश कुशवाहा, जगदीश पांचाल, सुंदरपाल, सागर कश्यप, विशाल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed