{"_id":"638b3d8280b1d819a47781c3","slug":"bjp-state-president-bhupendra-chowdhary-has-targeted-on-samajwadi-party-and-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली उपचुनाव: सपा-कांग्रेस को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बोल, पिछली सरकारों में होते थे बड़े-बड़े घोटाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली उपचुनाव: सपा-कांग्रेस को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बोल, पिछली सरकारों में होते थे बड़े-बड़े घोटाले
Sat, 03 Dec 2022 05:44 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:44 PM IST
सार
खतौली उपचुनाव अपडेट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और कांग्रेस को लेकर बड़ी बात रही है। उन्होंने कहा कि पिछले सरकारों में बड़े घोटाले होते थे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के खतौली में भैंसी के निकट विद्यालय में आयोजित सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा के एजेंडे में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा है, हमने इस पर बेहतर काम किया है। भाजपा की सरकार आने पर कश्मीर से धारा 370 हटाई गई।
विज्ञापन
लोकसभा में पहले कांग्रेस की सरकार में बड़े घोटाले थे, कांग्रेस के नेता बड़े संवैधानिक पदों पर बैठे लोग और उनके मंत्री जेल यात्रा पर निकल जाते थे, लेकिन जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है। उसके बाद से कोई भी भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में नहीं है। देश की व्यवस्था पारदर्शी चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में जनता के मुद्दे प्रभावी है, हमारी कोई कमी रही होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: याकूब पर शिकंजा: पुलिस ने बढ़ाई पूर्व मंत्री की मुश्किलें, बेटा जेल में ले रहा मौज, चौंका देंगे अंदर के राज
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में जिन सीटों पर चुनाव हारे हैं, वह हारे हुए प्रत्याशी भी जनता के बीच जाकर उनकी सेवा में लगे हैं। जो भाईचारा काम करने की बात कर रहे हैं, उन्हें जनता के बीच जवाब देना पड़ेगा। सपा सरकार ने पूरे प्रदेश को दंगा प्रदेश बना दिया था। अपराध चरम पर था, मगर आज की स्थिति बदल गई है। लोग अपने घरों में आराम से सोते हैं और उनका चौकीदारा सरकार कर रही है।
यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पढ़ा मुस्लिमों का मन, बोले-बिना भेदभाव विकास कर रही भाजपा