फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP government working in country and public interest: Balyan

देश और जनहित में कार्य कर रही भाजपा सरकार : बालियान

Sun, 30 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP government working in country and public interest: Balyan
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कुरालसी गांव में किया लाखों रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार देश व जनहित में कार्य कर रही है। प्रदेश व देश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। सबके साथ से सबका विकास हो रहा है। प्रदेश अपराधों से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कुरालसी गांव में लाखों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान रविवार को गांव कुरालसी पहुंचे। पूर्व विधायक उमेश मलिक के साथ उन्होंने मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर शीश झुकाया। भाजपा नेता ठाकुर रामनाथ सिंह और अन्य ग्रामीणों के अनुरोध पर उन्होंने गांव के तालाब की समस्या का संज्ञान लेते हुए लघु सिंचाई विभाग को प्रस्ताव भेजा था। लघु सिंचाई विभाग की टीम के सर्वे के बाद तालाब की खोदाई आदि के लिए 36 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक व रामनाथ सिंह ने तालाब की खोदाई आदि कार्यों का शिलान्यास किया। कुरालसी गांव का मजरा बहलोलपुर गांव के लिए सांसद निधि से बारात घर के निर्माण का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर ठाकुर मामचंद, अनिरुद्ध, आशीष, महेश, राजपाल, मनोज, अभिषेक, दिनेश, सोनू मुखिया, राज सिंह व अंशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed