फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP government will solve every problem: Balyan

भाजपा सरकार करेगी हर समस्या का समाधान : बालियान

Thu, 17 Aug 2023 05:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
BJP government will solve every problem: Balyan
पीपलहेड़ा में आंदोलन जनकल्याण के तत्वावधान में पंचायत का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। पीपलहेड़ा में आंदोलन जनकल्याण के तत्वावधान में करणवीर प्रधान के आवास पर पंचायत का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान को सर्वसमाज के लोगों ने पगड़ी पहनाई। बालियान ने कहा कि धैर्य रखें, भाजपा सरकार सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

बालियान ने कहा कि जातिगत संकीर्णता और धार्मिक कट्टरता देश की तरक्की और शांति में बाधा है। हम सबको इससे ऊपर उठना होगा। एकल परिवार की वजह से माता पिता की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह हर संभव प्रयास करेंगे कि मुजफ्फरनगर की जनता काे ज्यादा लाभ मिले। आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने मंत्री का स्वागत किया। पंचायत में गन्ने का लाभकारी मूल्य दिलवाने, भैंसाना चीनी मिल का तत्काल भुगतान कराने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने, भट्टा मालिकों की दो बड़ी समस्याओं का समाधान करवाने, बिजली विभाग का उत्पीड़न बंद कराने, 10 और 15 साल पुराने वाहनों को लेकर सरकार अध्यादेश लाए और किसानों के ट्रैक्टर गाड़ी को उससे बाहर करने की मांग रखी।
विज्ञापन

इस मौके पर अजय पाल, सुरेश सैनी, कृष्ण त्यागी, बलराम तायल, दल सिंह पाल, डॉ. रहमान नावला, महेश कश्यप नावला, दलसिंह हरिजन नावला शामिल रहे। पंचायत में अजय पाल भैंसी, दिगेंद्र प्रधान, ओम सिंह प्रधान खेड़ी, जयदेव सिंह, ओमवीर प्रधान, सुंदर बुआड़ा, मस्तराम, अवनीश नंगली, गोपाल चौधरी, विनोद मित्तल, देवेंद्र ककराला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed