फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP government will come to power on the basis of organization: Walia

संगठन के बूते आएगी भाजपा सरकार: वालिया

Wed, 08 Sep 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
BJP government will come to power on the basis of organization: Walia
पुरकाजी में बैठक लेते सहारनपुर के महापौर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संगठन के बूते पर सत्ता में आएगी भाजपा सरकार: वालिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों की बैठक में सहारनपुर के महापौर संजीव वालिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को दोबारा लाने के लिए प्रत्येक बूथ पर भाजपा की मजबूती जरूरी है।

महापौर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ने छाप छोड़ी है। प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ लेबल पर पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने सबसे पहले सुबह दस बजे पिन्ना मंडल की बैठक ली। मंडल अध्यक्ष डॉ जयकुमार ने पूरी जानकारी दी और कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। इसके बाद, सरवट मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी की अध्यक्षता में सरवट मंडल की बैठक हुई, जिसमें मंडल के सभी पदाधिकारी एवं मंडल के शक्ति केंद्रों के सभी प्रभारी एवं शक्ति केंद्रों के सभी संयोजक उपस्थित रहे। राना मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान की अध्यक्षता में रामपुर तिराहे पर आयोजित की गई, इसमें भी सभी मंडल पदाधिकारी एवं केंद्रों के प्रभारी एवं संयोजक उपस्थित रहे। शाम को पुरकाजी में मनोज जोधा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक पुरकाजी में आयोजित की गई। इन बैठकों में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजीव वालिया महापौर सहारनपुर ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक प्रमोद ऊटवाल, सुखदर्शन बेदी, राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed