फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP declared candidates for the post of block chief

भाजपा ने ब्लाक प्रमुख पद पर प्रत्याशियों की घोषणा की

Thu, 08 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP declared candidates for the post of block chief
भाजपा ने ब्लाक प्रमुख पद पर प्रत्याशी घोषित किए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर जिले में बिगुल बज चुका है। भाजपा ने खतौली को छोड़ सभी ब्लाक के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के चार से पांच ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने जा सकते हैं।
भाजपा ने जारी सूची में सदर ब्लाक से निवर्तमान प्रमुख अमित चौधरी की पत्नी वर्षा चौधरी को मैदान में उतारा है। अमित अर्जुन अवार्डी पहलवान अनुज चौधरी के छोटे भाई हैं और गांव बढेड़ी के रहने वाले हैं। पुरकाजी ब्लाक की सीट एससी महिला के लिए सुरक्षित है। यहां पार्टी ने जिला संगठन में मंत्री रहीं मालती देवी को मैदान में उतारा है। मालती देवी डूडा के पूर्व पीओ धनप्रकाश की पत्नी हैं और भाजपा में पहले से ही सक्रिय हैं।
विज्ञापन

चरथावल में भाजपा ने संघ के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कछौली के बेटे अक्षय पुंडीर को मैदान में उतारा है। अक्षय पुंडीर के चुनाव की जिम्मेदारी भाजपा नेता नितिन मलिक संभाले हैं। बघरा में भाजपा ने छात्र नेता रहे गौरव पंवार की भाभी रितु चौधरी को मैदान में उतारा है। मोरना में निवर्तमान प्रमुख अनिल राठी को ही भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। शाहपुर से अरविंद त्यागी प्रत्याशी बनाए गए हैं। जानसठ से नरेश सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। बुढ़ाना में सूर्यकांत त्यागी का नाम घोषित किया गया था, यहां हुए बड़े परिवर्तन में सपा प्रत्याशी अजीत सिंह बबलू भाजपा में शामिल हो गए हैं। घोषित प्रत्याशी भी यहां बबलू को ही लड़ाने के पक्ष में हैं। विधायक उमेश मलिक यहां चुनाव की कमान संभाले हैं। खतौली ब्लाक में पार्टी ने किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है। यहां दोनों मजबूत प्रत्याशी भाजपा समर्थक ही हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा चार से पांच ब्लाकों में निर्विरोध चुनाव जीत सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने तीन प्रत्याशी घोषित किए
मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि पार्टी ने बुढ़ाना, बघरा, जानसठ में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बुढाना से पाल्लो देवी, बघरा से अनुराधा, जानसठ से योगेश कुमार को चुनाव लड़ाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बुढ़ाना के निवर्तमान प्रमुख अजित बबलू को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed