फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider dies in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 18 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident
मंसूरपुर में मृतक कपिल का फाइल फोटो - फोटो : KHATAULI
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर/छपार। नेशनल हाईवे पर शाहपुर मोड़ के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
खानपुर मिल मंसूरपुर निवासी 21 वर्षीय कपिल पुत्र किरण सिंह बृहस्पतिवार रात 10 बजे गांव पुरबालियान से मंसूरपुर आ रहा था। शाहपुर मोड़ से कुछ पहले अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उसे मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। घायल कपिल ने मुजफ्फरनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कपिल फोटोग्राफर की दुकान पर फोटोग्राफी का कार्य करता था। पांच बहनों का अकेला भाई था। घटना से परिजनों तथा रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, कस्बा छपार निवासी विपुल गोयल अपने पुत्र मनस्वी के साथ शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर की तरफ से स्कूटी पर आ रहे थे। जब यह दोनों बिजोपुरा चौराहे के निकट पहुंचे तो पीछे से तेजगति से आ रहे वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। विपुल गोयल को मामूली चोट लगी, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मनस्वी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed