{"_id":"64760b1550844a9a300bb7a4","slug":"bhakiyu-started-picketing-at-bhaisana-mill-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-1030-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भैसाना मिल पर भाकियू ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भैसाना मिल पर भाकियू ने शुरू किया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। किसानों के गन्ने का पूर्ण भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने भैसाला चीनी मिल के मुख्य द्वार पर धरना दिया। किसानों की अधिकारियों के साथ घंटों चली वार्ता विफल रही। समस्याओं का समाधान न होने पर भाकियू नेताओं ने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की।
तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि चीनी मिल भैसाना किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। किसान परेशान है। किसान को उनके गन्ना मूल्य के बदले चीनी दी जाएं। मानक के अनुसार किसान को मैली दी जाएं। किसान को दूसरे चीनी मिल पर गन्ना देने की व्यवस्था की जाएं।
ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पवांर ने कहा कि आवारा पशुओं से किसान को छुटकारा नहीं मिल रहा है। किसानों को बिजली फ्री देने की मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा किया जाएं। तहसील को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएं। धरना स्थल पर पहुंचे चीनी मिल कि अधिकारी और समिति के सचिव बीके राय के साथ भाकियू पदाधिकारियों की घंटाें चली वार्ता असफल रही।
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान न होने पर सर्वसम्मति से अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की गई। इस मौके पर विकास त्यागी, विपिन, कृष्णदत्त त्यागी, सुधीर, प्रवीण, विपिन व अबरार आदि मौजूद रहे।