फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu expelled two officials accused of gang rape

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दो पदाधिकारियों को भाकियू ने किया निष्कासित

Thu, 30 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu expelled two officials accused of gang rape
किसान आंदोलन के दौरान भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ सुबोध काकरान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रुड़की के सामूहिक दुष्कर्म में भाकियू टिकैत की युवा इकाई के मंडल अध्यक्ष सुबोध काकरान और पूर्व मंडल महासचिव विक्की तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पदाधिकारियों को भाकियू से भी निष्कासित कर दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों भाकियू का झंडा लगी गाड़ी से रुड़की पहुंचे थे।
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की में 24 जून की रात महिला और उसकी पांच साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी गई थी। पुलिस वारदात के आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात में भाकियू टिकैत की युवा इकाई के मंडल अध्यक्ष वहलना गांव निवासी सुबोध काकरान और भोपा थाना क्षेत्र के बेलड़ा गांव निवासी वर्तमान में शहर के शांतिनगर में रह रहे पूर्व मंडल महासचिव विक्की तोमर भी शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष नवीन राठी ने बृहस्पतिवार को सुबोध काकरान और विक्की तोमर को संगठन से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

रुड़की में जश्न मनाने पहुंचे थे भाकियू नेता
भाकियू नेता वहलना गांव निवासी सुबोध काकरान को युवा इकाई का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने का अधिकारिक पत्र 25 जून को जारी हुआ था। संगठन में पद मिलने की चर्चा सुबोध तक पहुंची। बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में ही वह रुड़की अपने साथियों के साथ जश्न मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान वारदात में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दिनभर रही चर्चा
वारदात में शामिल भाकियू टिकैत के नेताओं की दिनभर सोशल मीडिया पर चर्चा बनीं रही। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त की।
पुलिस और कानून करेगी अपना काम : योगेश शर्मा
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों को संगठन से निकाल दिया गया है। आरोप गंभीर है। पुलिस और कानून अपना काम करेगी। संगठन ऐसे लोगों का समर्थन नहीं करता।

चर्चाओं में बने हुए हैं भाकियू टिकैत के पदाधिकारी
भाकियू टिकैत के पदाधिकारी पिछले कई माह से आपराधिक वारदातों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। दो पदाधिकारी रुड़की में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए। भाकियू युवा नेता शक्ति सिंह पर कोर्ट अमीन के साथ मारपीट का आरोप लग चुका है। इससे पहले होटल पर भाकियू नेताओं ने मारपीट की थी। अस्पताल से आरोपियों को छुड़ाने के भी आरोप लग चुके है। इसके बाद भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed